फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   लहसून व चने के ट्रक में दो क्विंटल डोडा पोस्त ले जा रहे 2 गिरफ्तार

लहसून व चने के ट्रक में दो क्विंटल डोडा पोस्त ले जा रहे 2 गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
लहसून व चने के ट्रक में दो क्विंटल डोडा पोस्त ले जा रहे 2 गिरफ्तार
लहसुन व चने के ट्रक में ले जा रहे थे दो क्विंटल डोडा पोस्त, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ऐलनाबाद। सीआईए पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के गांव काशी का बास के नजदीक से 10 कट्टे डोडा पोस्त सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिसका वजन 200 किलोग्राम बताया जा रहा है। दोनों इन कट्टों को लहसुन व चने से लदे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे। उनके खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शीशपाल वासी बाहिया व जितेन्द्र उर्फ काला वासी कुस्सर के रहने वाले है । पुलिस को सूचना मिली थी एक ट्रक राजस्थान से ऐलनाबाद की ओर आ रहा है जिसमें नशे के कट्टे हैं। जिसके बाद पुलिस ने ऐलनाबाद से काशी का बास के मध्य में राजस्थान नंबर के एक ट्रक की तलाशी ली तो उन्हें डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरंभिक पूछताछ में उन्होंने माना है कि वह इसे मध्यप्रदेश से लेकर आए हैं व पंजाब के लुधियाना ले जा रहे हैं । दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed