फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सिरसा अदालत ने पेशी भुगत कर आ रहा था एक पक्ष, दूसरे पक्ष के साथ ओढ़ा में नेशनल हाइवे पर हुआ टकराव, पंचायती चुनावों से चली आ रही

सिरसा अदालत ने पेशी भुगत कर आ रहा था एक पक्ष, दूसरे पक्ष के साथ ओढ़ा में नेशनल हाइवे पर हुआ टकराव, पंचायती चुनावों से चली आ रही

Tue, 26 Mar 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
सिरसा अदालत ने पेशी भुगत कर आ रहा था एक पक्ष, दूसरे पक्ष के साथ ओढ़ा में नेशनल हाइवे पर हुआ टकराव, पंचायती चुनावों से चली आ रही
ओढ़ा थाने के सामने दो पक्षों में चली गोलियां, एक घायल
विज्ञापन

ओढां। ओढ़ा थाने के सामने सोमवार को दो पक्षों में गोलियां चलने का एक मामला सामने आया है। इसमें से एक पक्ष सिरसा अदालत से पेशी भुगतकर वापिस घर जा रहा था। इसका पता लगने पर दूसरे पक्ष के लोग चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे और ओढ़ा थाने के सामने दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति को सिर मेें गोली लगी है। उस ओढां के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों के मध्य हुई फायरिंग के बाद लोग दुकानों में जा घुसे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक किंगरे के सरपंच अमनदीप सिंह व गुरदीप सिंह गीटा सहित 6-7 लोग सिरसा से पेशी भुगताने के बाद गांव लौट रहे थे। इस बात का पता दूसरे पक्ष के लोगों को लगा तो वे 3-4 गाड़ियों में सवार होकर ओढां में आ गए। दोनों पक्षों ने ओढ़ा थाने के सामने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्ष तेजधार हथियारों, लाठियों व पाइपों से लैस थे। दोनों तरफ से हुई फायरिंग व पत्थरबाजी से डरे दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। करीब 10 मिनट तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करते रहे। इसके बाद धर्मपाल पक्ष के लोगों ने सरपंच अमनदीप सिंह पक्ष के मनजीत सिंह को घेरकर तेजधार हथियारों से हमला बोलकर उसे सड़क पर फेंक दिया। अमनदीप सिंह पक्ष का दावा है कि मनजीत सिंह के सिर में 2 गोलियां लगी है। इस हमले में दोनों तरफ की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया और घायल को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर दोनों पक्षों से कितने लोग घायल व कितने राउंड फायर किए गए। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गुरदीप सिंह के अनुसार वे
विज्ञापन

दोनों ने एक दूसरे पर लगाया फायरिंग के आरोप
अमनदीप सिंह पक्ष के गुरदीप सिंह के मुताबिक वे चोरमार बैंक में किसी कार्य से गए जहां उन्हें सूचना मिली कि दूसरे पक्ष के लोग कई गाड़ियों में सवार होकर जंडवाला जटान व ओढां क्षेत्र में उन्हें घेर सकते हैं। वहीं सरपंच अमनदीप सिंह पेशी भुगतकर गांव वापस आ रहे थे। गुरदीप सिंह ने बताया कि इस सूचना के बाद उन्होंने अपनी गाड़ी किंगरे की तरफ ले जाने की बजाए ओढां थाने की तरफ मोड़ दी जब वे थाने में प्रवेश करने वाले थे तो उससे पहले ही उन्होंने उन्हें घेर लिया। वहीं दूसरे धर्मपाल पक्ष के धर्मपाल ने कहा कि उनका साथी कुलदीप उर्फ गोगी चोरमार बैंक में निजी काम से गया हुआ था। उसे देखकर हमला करने की नीयत से अमनदीप पक्ष के लोगों ने उसके पीछे गाड़ी लगा ली। कुलदीप ने इस बात की सूचना उन्हें फोन करके दी। कुलदीप के बचाव के लिए वे कालांवाली से ओढ़ा की ओर चल दिए। कुलदीप ने अपने आप को बचाने के लिए गाड़ी ओढ़ा थाने की ओर मोड़ दी। जैसे ही गाड़ी ओढ़ा पहुंची तो पीछे से आ रहे अमनदीप पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। धर्मपाल का आरोप है कि पहले सरपंच अमनदीप पक्ष के लोगों ने फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से चल रही है दोनों पक्षों में रंजिश
दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश चल रही है। लेकिन करीब डेढ़ वर्ष पहले ग्राम सरपंच अमनदीप सिंह व उसके 4 साथियों पर डबवाली सिटी थाना में दूसरे पक्ष से एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में सरपंच ने जांच का लाभ उठाकर अग्रिम जमानत ले ली थी। जिसके बाद गोगी व अन्य ने इसी रंजिश वश गग्गी सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें पुलिस ने अपहरण व अन्य विभिन्न धाराओं के तहत 9 लोगों को नामजद किया था। दोनों पक्षों के मध्य इससे पहले भी कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है। बीते वर्ष 24 दिसंबर को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें स्कॉर्पियो, कार व ट्रैक्टर सहित 3 वाहनों को तोड़ा गया था। इसमें धर्मपाल, बंसी, गौरा सिंह सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के खिलाफ ओढां थाना में अपहरण, मारपीट, जानलेवा हमला व गाड़ी तोड़ने सहित विभिन्न धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज है।

इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है उसे गोली मारी गई है या अन्य हथियार से चोट मारी गई है। अभी तक घायल के ब्यान दर्ज नहीं हो पाए हैं। ब्यान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
--पवन कुमार, थाना प्रभारी (ओढां)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed