फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   केस दर्ज करवाने की रंजिश में रास्ता रोककर परिजनों से मारपीट

केस दर्ज करवाने की रंजिश में रास्ता रोककर परिजनों से मारपीट

Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
केस दर्ज करवाने की रंजिश में रास्ता रोककर परिजनों से मारपीट
केस दर्ज करवाने की रंजिश में रास्ता रोककर परिजनों से की मारपीट
विज्ञापन

डबवाली। क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही दो लोगों पर उसकी बेटी को घर से उठाने पर दर्ज करवाए गए केस की रंजिश में रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रानी पत्नी पप्पू ने बताया कि चार माह पूर्व गांव के ही दो सगे भाई उसकी नाबालिग बेटी को घर से उठाकर ले गए थे। उन्होंने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत की रंजिश में पिछले कई दिनों से वे उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। 8 जुलाई की सांय को उसका पति व देवर चौटाला चौकी में जा रहे थे। चौकी के निकट कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने पहले तो धमकाया की केस वापस ले लो। नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उन्हें छुड़वाया और अस्पताल में पहुंचाया। अभी तक उसकी लड़की भी घर नहीं पहुंची है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed