फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   छत पर खेल रहा बच्चा हाइवोल्टेज तार से झुलसा, रैफर

छत पर खेल रहा बच्चा हाइवोल्टेज तार से झुलसा, रैफर

Tue, 19 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
छत पर खेल रहा बच्चा हाइवोल्टेज तार से झुलसा, रैफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर के कंगनपुर रोड पर स्थित सुंदर नगर में छत पर खेलते वक्त एक 10 वर्षीय बच्चा हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से झुलस गया। यही नहीं युवक को बचाने के चक्कर में पड़ोस की एक युवती भी झुलस गई। दोनों को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां से बच्चे को गंभीरावस्था के चलते अग्रोहा रैफर कर दिया। जबकि युवती अभी अस्पताल में भर्ती है। घटना के वक्त परिजन घर नहीं थे। तारों के टकराने से आसपास के 10 से 12 मकानों के मीटर व तारें भी जल गई।

जानकारी के अनुसार सुंदर नगर निवासी राहुल व उसकी पत्नी मजदूरी करते हैं। वे विवाह-शादियों व अन्य कार्यक्रमों में रोटियां बनाने का काम करते हैं। सोमवार को दोनों मजदूरी पर पास के ही किसी गांव में गए हुए थे। घर पर उनका दस वर्षीय बेटा दीपू मौजूद था। दीपू मकान की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में बांस की लाठी थी। जो घर के उपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तारों से छू गई। करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसके शोर मचाने पर पड़ोस की युवती मोनिका ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उसके भी हाथ झुलस गए। आसपास के लोगों ने मौके पर आकर दोनों को संभाला और अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने मौके पर आकर दोनों का कुशलक्षेम जाना। दूसरी ओर तारों के आपस में टकरा जाने के बाद आसपास के 10 से 12 घरों के मीटर व तारें जल गई। कुछ लोगों के उपकरण भी खराब हो गए। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया। जबकि युवती अभी यहीं उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed