फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शहर में बाइक सवार चेन स्नेचरों का आतंक

शहर में बाइक सवार चेन स्नेचरों का आतंक

Fri, 22 Feb 2019 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
शहर में बाइक सवार चेन स्नेचरों का आतंक
बाइक सवार युवकों ने महिला से छीनी चेन
विज्ञापन

सिरसा। बुधवार रात ‘ए’ ब्लॉक में बाइक सवार दो युवकों ने बाजार से शॉपिंग करके घर लौटी महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन जब तक घरवाले व पड़ोस के लोग घर से निकलकर बाहर आते तब तक बाइक सवार युवक फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार पेशे से आढ़ती ए ब्लॉक निवासी विक्रम अरोड़ा की पत्नी कोमल बुधवार शाम स्कूटी पर सवार होकर शॉपिंग करने के लिए बाजार गई थी। खरीदारी करने के बाद करीब सात बजे कोमल वापस घर पहुंची। वे अपनी स्कूटी खड़ी कर रही थी कि इस दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और पीछे बैठे युवक ने तेजी से उसके गले से सोने की चेन झपट ली। कोमल ने शोर मचाया तो उसकी आवाज सुनकर घर में मौजूद परिवार वाले व पड़ोस के लोग घर से बाहर निकल आए, लेकिर तब तक बाइक सवार युवक फरार हो चुके थे। कोमल ने परिजनों को बताया कि बाइक सवार दो युवक उसके गले से चेन छीनकर ले गए हैं। इसके बाद परिजनों ने युवकों की तलाश शुरू कर दी पर उनका कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कोमल ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक काले रंग के बाइक पर सवार थे। स्नेचरों द्वारा छीनी गई सोने की चेन करीब तीस हजार रुपये की है।
विज्ञापन

गली में खड़ा होना और बाजार जाना हुआ जोखिम भरा
शहर में लगातार हो रही घटनाओं से महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। चेन स्नैचर गली में खड़ी महिलाओं व खरीदारी के लिए बाजार आने वाली महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। 16 फरवरी को गुरुनानक नगर निवासी हरजिंद्र कौर शाम करीब सात बजे गली में खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तेजी से उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद दोनों युवक तुरंत बाइक पर फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद उक्त बाइक सवार दोनों युवक करीब आठ बजे डबवाली रोड स्थित आरएसडी कॉलोनी पहुंचे। यहां पर निर्मला सिंह नामक महिला गली में खड़ी थी। बाइक सवार दोनों युवकों ने उसके पास पहुंचकर एकदम से झप्पटा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। शोर मचाने पर गली में मौजूद कई लोगों ने युवकों का पीछा किया, लेकिन बाइक सवार दोनों स्नेचर किसी के हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार छह फरवरी को भी कीर्ति नगर की गली नंबर तीन में तीन युवकों ने गली में खड़ी एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी। शाम करीब सात बजे मनोज की पत्नी मनीषा घर के बाहर गली में खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से पैदल आए तीन युवकों में से एक ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद तीनों युवक थोड़ी दूर पैदल भागे और फिर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। एक सप्ताह पहले बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला के गले से भी बाइक सवार दो युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। अभी तक उक्त चारों घटनाओं के आरोपियों की पहचान पुलिस नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed