फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सिरसा से चौपटा जा रहे आढ़ती से पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने छीनी कार

सिरसा से चौपटा जा रहे आढ़ती से पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने छीनी कार

Fri, 04 May 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सिरसा से चौपटा जा रहे आढ़ती से पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने छीनी कार
सिरसा से चौपटा जा रहे आढ़ती से पिस्तौल के दम पर लुटेरों ने छीनी कार
विज्ञापन

सिरसा। जिले में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 26 अप्रैल को अनाज मंडी में मुनीम से सात लाख की लूट की गुत्थी अभी सुलझी ही थी कि वीरवार सुबह गांव नेजिया के पास सिरसा के एक आढ़ती से तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उसकी कार, मोबाइल व पांच हजार रुपये छीन लिए और सिरसा की ओर फरार हो गए। दिन दहाड़े रोड पर हुई इस घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करवा दी। चौपटा थाना प्रभारी कर्ण सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित आढ़ती से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले शुरू किए तो डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय तक लगे कई कैमरों में लूटी गई कार की वीडियो कैद मिली। आढ़ती ओमप्रकाश सिरसा से चौपटा व कागदाना स्थित खरीद केंद्र में गेहूं खरीदने के लिए जा रहा था। पुलिस ने लुटेरों की तलाश करने के लिए दो टीमें गठित की है।
जानकारी के अनुसार सिरसा के सी ब्लॉक निवासी ओमप्रकाश की अनाज मंडी में 145 नंबर आढ़त की दुकान है। वीरवार सुबह वह अपनी कार में सिरसा से चौपटा जा रहा था। सुबह करीब सवा आठ बजे गांव नेजिया के पास पीछे आई सफेद रंग की कार ने आढ़ती की कार को साइड मारी। इसके बाद आढ़ती ओमप्रकाश ने कार रोक ली। इसके बाद सफेद रंग की कार में से उतरे तीन युवक नीचे उतरे। इनमें से एक युवक ने ओमप्रकाश पर पिस्तौल तान दी और दूसरे युवक ने उसके पास से मोबाइल व जेब में पड़ी नगदी छीन ली। दोनों युवकों ने आढ़ती को कार से बाहर निकाला और खुद कार में बैठकर सिरसा की तरफ रवाना हो गए। तीसरा युवक अपनी कार लेकर उनके पीछे चल दिया। लुटेरों के जाने पर ओमप्रकाश ने एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर पुलिस को वारदात की सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करवा दी। इसके बाद चौपटा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

पंजाबी भाषा में बोल रहे थे लुटेरे
वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे पंजाबी भाषा में बोल रहे थे। आढ़ती ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया है कि लूटपाट करने वाले तीनों लुटेरों की उम्र 20 से 25 वर्ष है। वारदात में इस्तेेमाल पिस्तौल देशी था। ओमप्रकाश का कहना है कि जैसे ही एक युवक ने उसपर पिस्तोल तानी वह घबरा गया। मौत के डर से वह लुटेेरों का मुकाबला नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा मुख्यालय तक मिली वीडियो फुटेज
लुटेरे आढ़ती की कार छीनकर सिरसा की ओर फरार हुए थे। पुलिस ने इस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाली है। डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय तक लगे सीसीटीवी कैमरों में लूटी गई गाड़ी की फुटेज कैद है, लेकिन इससे आगे इस कार की फुटेज किसी कैमरे में कैद नहीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लुटेरों ने सीधा सिरसा शहर की तरफ जाने के बजाए, लिंक रोड की मुड़ गए।
मुनीम से लूटे थे सात लाख
26 अप्रैल को सिरसा अनाज मंडी के गेट पर चार लुटेरों ने आढ़ती सगनलाल के मुनीम रमेश कुमार से सात लाख रुपये लूटे थे। आढ़ती ने फसल बेचने आए जमींदारों को राशि का भुगतान करना था। इसलिए उसने अपने मुनीम रमेश कुमार को जनता भवन रोड स्थित इंडसइंड बैंक से सात लाख रुपये निकलवाकर लाने के लिए भेजा। दोपहर करीब सवा 12 बजे रमेश कुमार बैंक से सात लाख रुपये निकलवाए और रुपयों को काले रंग के बैग में डालकर बाइक पर सवार होकर दुकान की तरफ रवाना हुआ। अनाम मंडी के गेट नंबर चार के पास चार युवकों ने उससे रुपये से भरा बैग लूट लिया।

वर्जन
लुटेरों की तलाश करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। आढ़ती ओमप्रकाश के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया है। जल्द से जल्द इस वारदात को सुलझाया जाएगा।
कर्ण सिंह, थाना प्रभारी चौपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed