{"_id":"5a81f0fd4f1c1ba4268ba025","slug":"81518465277-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसा व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूसा व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूसा व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या
थरवई क्षेत्र के जैतवारडीह गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फाफामऊ । भूसा व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। व्यवसायी के घर पर सूचना पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अधीक्षक गंगापार सहित कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वॉयड एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन हत्या का कोई सुराग नहीं लग पाया। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
थरवई क्षेत्र के जैतवारडीह गांव का गोपीचंद्र यादव (60) घर से कुछ दूर पर भूसा की दुकान चलाता है। वह रविवार को अपने रिश्तेदार के यहां बरातर गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। करीब रात डेढ़ बजे वह शादी समारोह से लौटकर घर आया और रोज की तरह भूसे की दुकान पर सो गया। दुकान के पीछे वाले कमरे में उसका छोटा बेटा अजय यादव सो रहा था। वह सुबह उठकर घर चला गया। सुबह करीब आठ बजे मृतक की पत्नी प्रेमा देवी दुकान पर पहुंची तो देखा की गोपीचंद्र सो रहा था। इसी बीच दुकान पर दो लोग भूसा खरीदने आ गए। भूसा तौलने के लिए प्रेमा देवी उसे जगाने गई तो रजाई हटाने के बाद वह नजारा देखकर दंग रह गई। बिस्तर पर खून से सनी उसकी लाश पड़ी थी। वह चीखते चिल्लाते हुए घर की ओर भागी। रोने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक गंगापार राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी फूलपुर अमित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सोरांव जितेंद्र गिरी एवं कई थाने की फोर्स पहुंच गई। डॉग स्क्वॉयड एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन हत्या का कोई सुराग नहीं लग पाया। मृतक के बेटे अभय यादव ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
नोट-रोत बिलखते परिजनों की फोटो 12 एसआरएस 53 एवं भीड़ की फोटो 54 एवं डॉग स्क्वॉयड की फोटो 55 पर भेजी गयी है।