{"_id":"5cc36380bdec22074261fe66","slug":"71556308864-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने का झांसा देकर साढ़े 15 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कनाडा भेजने का झांसा देकर साढ़े 15 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। गांव मिठड़ी के एक परिवार से कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मनप्रीत कौर उर्फ अमनदीप कौर, उसके पिता गुरदर्शन सिंह, भाई गुरजीत सिंह, मां बलजीत कौर निवासी जवाहर नगर मंडी डबवाली, विक्रम सिंह निवासी जालंधर, नवीन कुमार हुड्डा निवासी रोहतक, विजय कुमार निवासी रोहतक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
मिठड़ी निवासी लखबीर कौर ने पुलिस में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ में पढ़ती थी। इसी दौरान उसका संपर्क मनप्रीत कौर के साथ हुआ। मनप्रीत कौर ने उसे बताया कि वह एक ट्रेवल एजेंसी में काम करती है और अनेक लोगों को विदेश भेज चुकी है। उसकी बात पर विश्वास करके उसने अपने परिवार में विदेश जाने बात की। जिस पर परिवार ने सहमति दे दी। उसके परिवार के दो अन्य सदस्य भी कनाडा जाने को तैयार हो गए। मनप्रीत कौर व उसके परिजनों ने उसे झांसा दिया कि कनाडा भेजने का एक व्यक्ति का 18 लाख रुपये खर्च आएगा और तीनों के 54 लाख रुपये लगेंगे। वीजा लगवाने के बाद ही वह पैसा लेंगे। इस वजह से उन पर विश्वास हो गया और तीन वीजा लगाने की बात तय हुई। इसके बाद आरोपियों ने उससे तीनों पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिए। बाद में उन्हें कुछ पैसा खाते में डलवाने के लिए कहा गया। उसने 60 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। जबकि दो लाख 80 हजार कुछ दिनों बाद जमा करवाए। इसके बाद साढ़े 12 लाख रुपये बैंक खाते से सीधे अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। साढ़े 15 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें चक्कर लगवाने शुरू कर दिए। लेकिन वीजा नहीं लगवाया और न ही उनके मूल पासपोर्ट ही लौटाए। लखबीर कौर की शिकायत पर शहर डबवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।