फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दिल्ली से गंगानगर जा रही कार को चोरमार के पास केंटर ने मारी टक्कर,बाप-बेटी की मौत

दिल्ली से गंगानगर जा रही कार को चोरमार के पास केंटर ने मारी टक्कर,बाप-बेटी की मौत

Thu, 07 Mar 2019 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से गंगानगर जा रही कार को चोरमार के पास केंटर ने मारी टक्कर,बाप-बेटी की मौत
कैंटर की टक्कर से कार सवार पिता और बेटी की मौत
विज्ञापन

ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव चोरमार के निकट बुधवार अलसुबह सड़क हादसे में कार सवार पिता और पुत्री की मौत हो गई। वे दोनों दिल्ली से गंगानगर लौट रहे थे। सूचना के बाद ओढां पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक मनीष के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।
गंगागनर में स्थित खजान चंद एंड संस के मालिक महेंद्र भटेजा का पुत्र मनीष कुमार अपनी मां सरोज को दवा दिलवाने के लिए अपने नाना भगवान दास को साथ लेकर दिल्ली के मुरादनगर गया था। दवा लेने के बाद मंगलवार सांय तीनों गंगानगर के लिए रवाना हुए थे। कार मनीष चला रहा था। गांव चोरमार के निकट मनीष हाईवे के किनारे कार रोककर लघुशंका के लिए चला गया। कार में उसके नाना व मां बैठे हुए थे। इसी दौरान सिरसा की ओर से आए एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगोें और वाहन चालकों ने कार में फंसे दोनों लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। तब तक 62 वर्षीय सरोज भटेजा की मौत हो चुकी थी और गंभीर रूप से घायल 85 वर्षीय भगवान दास ने डबवाली के नागरिक अस्पताल में जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने महिला के पुत्र की शिकायत पर कैंटर छोड़कर फरार हुए चालक पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कुछ घंटे पूर्व हुई थी घर पर बात
हादसे के बाद अस्पताल में पहुंचे मृतका सरोज के पति महेंद्र भटेजा के अनुसार मनीष अपनी मां को दवा दिलवाने के लिए अपने नाना को साथ लेकर मुरादनगर गया था। मंगलवार रात्रि करीब डेढ़ बजे उसकी जब उनसे बात हुई थी तो उस समय वे फतेहाबाद के आसपास थे। महेंद्र कुमार केे मुताबिक जब वह अलुसबह उठा तो देखा कि वे घर पहुंचे नहीं थे। उसने जब अपने बेटे मनीष को फोन किया तो पता चला कि यह हादसा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
पुलिस ने मनीष के ब्यान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। --कृष्ण कुमार, हैड कांस्टेबल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed