फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दर0व्यांग ने चौकी प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप

दर0व्यांग ने चौकी प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दर0व्यांग ने चौकी प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप
दिव्यांग ने चौकी प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

सिरसा। डीएसपी के आदेश पर पुलिस चौकी में न्याय की गुहार लेकर पहुंचे एक दिव्यांग हॉकर ने चौकी प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं चौकी प्रभारी ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। पीड़ित ने आईजी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
कीर्तिनगर की गली श्यामवाली निवासी दिव्यांग हॉकर संदीप शर्मा पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिसकी उसने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। साथ ही सीएम विंडो पर भी एक शिकायत डाली। इस बीच चार चौकी प्रभारी बदल गए। लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हॉकर ने बताया कि दो दिन पहले डीएसपी रविंद्र सिंवर ने उसे कार्यालय में बुलाया और उसका पक्ष सुना। डीएसपी ने उसे कीर्तिनगर चौकी प्रभारी के पास भेजा। साथ ही डीएसपी ने फोन पर चौकी प्रभारी से नियमानुसार कार्रवाई करने का कहा। संदीप ने बताया कि वह वीरवार को अपनी मां कमलेशरानी के साथ चौकी में पहुंचा और चौकी प्रभारी से मिला। संदीप का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने कहा कि तूने तो प्रधानमंत्री तक शिकायत करके देख लिया। अब तक क्या हुआ। पुलिस वाले अपनी ही बात से मुकर जाते हैं। ऐसे में उसने मोबाइल फोन से रिकार्डिंग शुरू कर दी। जिस पर चौकी प्रभारी ने उसे पकड़ लिया और थप्पड़ जड़ दिए। संदीप का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो चौकी प्रभारी ने कहा कि थप्पड़ तो एसपी के कहने पर मारे हैं। उधर चौकी प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि उसने युवक को मोबाइल फोन से रिकार्डिंग करने से रोका था। कोई थप्पड़ नहीं मारा है।
विज्ञापन

ऐसे व्यवहार से न्याय की क्या उम्मीद:
एक ओर पुलिस विभाग जनता और पुलिस के बीच मैत्रीय व्यवहार स्थापित करने के लिए राहगीरी कार्यक्रम चला रहा है। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर भी बार-बार अपने भाषण में जनता के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करने के लिए निर्देश देते रहते हैं। लेकिन पुलिस कर्मी अपनी छवि त्यागने को तैयार नहीं है। चौकी या थाने में जाने वाले शिकायत कर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार आम बात है। पुलिस के इसी व्यवहार के चलते लोग थाने में शिकायत तक दर्ज कराने नहीं जाते। ऐसे में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed