{"_id":"5b4a4ad74f1c1b42748b4a81","slug":"71531595479-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लगाई मकान में सेंध, 12 हजार रुपये व जेवरात चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने लगाई मकान में सेंध, 12 हजार रुपये व जेवरात चुराए
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। एमसी कालोनी में चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर हजारों की नगदी व जेवरात चुराए। घटना की सूचना मिलने पर बस अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक देर रात बीमार हुई पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया हुआ था, पीछे से चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। अस्पताल से सुबह घर लौटे नरेंद्र कथूरिया ने घर के ताले टूटे हुए और सामान बिखरा हुआ पाया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। नरेंद्र कथूरिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। वह पत्नी को उपचार के लिए हिसार रोड स्थित अस्पताल ले गया। शनिवार सुबह वे वापस घर पहुंचे तो गेट पर लगा ताला टूटा मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। नरेंद्र कथूरिया का कहना है कि चोर अलमारी से 12 हजार रुपये की नगदी, सोने की दो अंगूठियां व कानों की बालियां चोरी कर ले गए हैं।