फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   घर के कमरे में मृत मिली महिला

घर के कमरे में मृत मिली महिला

Fri, 04 May 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
घर के कमरे में मृत मिली महिला
घर में मृत मिली महिला, गला दबाकर हत्या की आशंका
विज्ञापन

ऐलनाबाद।
शहर के वार्ड नंबर12 में किराये के मकान में प्रेमी के साथ रहने वाली करीब 30 वर्षीय महिला गुरुवार सुबह अपने घर में मृत मिली। मृतका के गले पर दबाए जाने के निशान है और उसका प्रेमी बुधवार रात से ही घर से फरार है। महिला अपने पूर्व पति को छोड़कर पिछले कुछ सालों से महेंद्र के साथ रह रही थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार शहर के एक लकड़ी के आरे पर काम करने वाला महेंद्र शहर के वार्ड न 12 के एक मकान में पिछले एक वर्ष से अपनी प्रेमिका 30 वर्षीय महिला के साथ किराए पर रहता है। वीरवार सुबह वह काम के लिए नहीं आया तो आरे का कारिंदा उसे घर पर देखने आया। इस दौरान उसने देखा कि घर पर महेंद्र नहीं है और उसके साथ रहने वाली महिला मृत पड़ी है। उसके बुलाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने मामले की जानकारी थाने में दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजकुमार ने देखा कि मृतका के गले पर गला दबाए जाने के निशान है। इसके बाद पुलिस ने महिला के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों का पता लगाया। पुलिस को जानकारी मिली कि महिला ऐलनाबाद खंड के गांव मिठ्ठी रहने वाली है। उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व संगरिया राजस्थान के गांव भाखरांवाली के एक व्यक्ति से हुई थी। उसके चार बच्चे भी है। करीब एक वर्ष पूर्व महिला अपने ससुराल के पड़ोसी महेंद्र सिंह के साथ ऐलनाबाद आ गई थी। महिला के चारों बच्चों में से तीन बच्चे उसके पूर्व पति बलराम के पास है। जबकि एक बच्चा उसकी मां रेवती के पास रह रहा है। महिला महेंद्र सिंह के साथ रह कर टिफिन सर्विस का कार्य करती थी। अब पुलिस ने मृतका महिला की मां रेवती की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed