{"_id":"596bb4364f1c1bc7628b475f","slug":"71500230710-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहने पहनकर घर से बाहर निकलने में खौफ खाने लगी महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहने पहनकर घर से बाहर निकलने में खौफ खाने लगी महिलाएं
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहने पहनकर घर से बाहर निकलने में खौफ खाने लगी महिलाएं
जिले में सक्रिय हुआ बाइकर्स गैंग, लगातार हो रही है चेन स्नेचिंग की वारदात
सात माह में 20 महिलाओं के गले में हाथ डाल चुके हैं स्नेचर, पुलिस अभी तक खाली हाथ
हितेश चतुर्वेदी
सिरसा।
सिरसा जिले में बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। बाइकर्स चेन स्नेचरों ने हर इलाके को अपने शिकंजे में ले लिया है, जिसके चलते महिलाओं में इनका खौफ फैल हुआ है। एक के बाद एक वारदात से पुलिस बाइकर्स का पीछा करते हुए हाफ रही है, लेकिन पेशेवर और शातिर बाइकर्स उसकी पकड़ में नहीं आ रहे। शहर में आलम ये हो चला है कि महिलाओं को सोने के गहने पहनकर घर से निकलना खतरे से खाली नहीं रहा। स्नेचर गैंग के सदस्य इस वर्ष करीब 20 महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट चुके हैं। पुलिस इन पेशेवर अपराधियों तक पहुंचना तो दूर लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की वारदात को रोक पाने में भी नाकाम साबित हो रही है।
चार दिनों में ही बाइक सवार स्नेचरों ने सिरसा के सबसे पॉश इलाके में शुमार हुडा सेक्टर 20 में वारदात को अंजाम दिया। हुडा निवासी सुलतान सिंह की पत्नी ओमपति बुधवार सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इतने में ही एक युवक उसके पास आया और पता पूछने के बहाने एकदम से गले में झपटा मारकर सोने की चेन छीनकर बाइक स्टार्ट करके दूर खडे़ अपने साथी के साथ फरार हो गया। सीसीटीवी में चेन स्नेचरों का चेहरा कैद होने के बावजूद अभी तक पुलिस उनकी पहचान तक नहीं कर पाई। इस वारदात के बाद अगले दो दिन में बाइकर्स गैंग ने डबवाली इलाके में दो घटनाओं को अंजाम देते हुए महिला के गले से सोने की चेन झपटी और आसानी से फरार हो गए। पिछले वर्ष 2016 में भी सिरसा वाली बाइकर्स गैंग के आतंक से काफी रहा। शहर के नोहरिया बाजार, शिव चौक, बी ब्लॉक क्षेत्र, कीर्ति नगर, अग्रसेन कॉलोनी, बरनाला रोड, खैरपुर क्षेत्र, एमआईटीसी कॉलोनी के अलावा मंडी कालांवाली, रानियां, ऐलनाबाद और मंडी डिंग में भी बाइकर्स गैंग ने स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया।
ऐसे देते हैं वारदात को अंजाम
बदमाश रास्ता पूछने या पानी पीने के बहाने डोर बेल बजाकर महिलाओं को बाहर बुलाकर उनके गले से चेन झपटकर ले जाने लगे हैं। कामकाजी महिलाओं पर भी बदमाशों की नजर रहती है। वे मौका पाते ही आती-जाती महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस का वायुदूत बना शोपीस
छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों पकड़ने के लिए वर्ष 2016 में पुलिस ने वायुदूत को ग्राउंड पर उतारा। वायुदूत पुलिस विभाग द्वारा खरीदी गई नई तेज रफ्तार बाइक का नाम है। जब इन बाइकों को स्थानीय पुलिस के हैंड ओवर किया गया तो पुलिस प्रशासन का कहना था कि अक्सर देखा जाता है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद तेज गति वाली बाइक से फरार होने में सफल हो जाते हैं। इन्हीं बदमाशों को दबोचने के लिए सिरसा पुलिस को हाईटेक तकनीकि युक्त और 120 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाले बाइक से लैस किया गया है। पुलिस विभाग ने इस बाइक को वायुदूत का नाम दिया है। वायुदूत पर सवार पुलिस को देखकर शहर वासियों में शुरू के अंदर सुरक्षा का अहसास जगा, लेकिन वायुदूत पर सवार होकर पुलिस एक साल बाद भी एक स्नेचर तक को पकड़ नहीं पाई है। 120 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर दौड़ने वाली बाइक पर सवार पुलिस वाले 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी उसे चला नहीं पाते। ऐसे में सोने की चेन झपटकर भाग रहे बाइकर्स गैंग को पकड़ा मुश्किल ही नहीं नामुमकिन नजर आता है। बता दें सिरसा में चेन स्नेचिंग, मोबाइल छीनने, चोरी व लूट को मिलाकर प्रति वर्ष करीब 500 वारदातें होती हैं। 70 प्रतिशत वारदातों में बदमाशों द्वारा प्रेशर बाइक यानि तेज गति से चलने वाले मोटर साइकिल का इस्तेमाल किया जाता है। जो 100 किलो मीटर प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से दौड़कर चंद मिनटों में आंखों से ओझल हो जाते हैं।
जल्द पकडे़ जाएंगे बदमाश
चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की फोटो कैद हुई थी। सीआईए समेत पुलिस की टीमें इन बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही इन्हें दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने पहली हुई घटनाओं में शामिल गिरोह को गत माह गिरफ्तार किया था। जिलेभर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने इलाके में गश्त बढ़ाने व संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है।
-सतेंद्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सिरसा।