फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बेसहारा पशुओं की चपेट में वृद्ध हुआ घायल

बेसहारा पशुओं की चपेट में वृद्ध हुआ घायल

Mon, 19 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बेसहारा पशुओं की चपेट में वृद्ध हुआ घायल
बेसहारा पशुओं की चपेट में वृद्ध घायल
विज्ञापन

कालांवाली।
बेसहारा पशुओं की चपेट में आने रविवार को एक बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार है। करीब 75 वर्षीय कलंगीधर गुरुद्वारा साहिब क्षेत्र निवासी घमंडी लाल ने बताया कि वह महाजन धर्मशाला में सेवादार है। रविवार करीब दस बजे वह बाजार से अपने घर की तरफ जा रहा था कि रास्ते में गली के कोने पर निरंजन लाल के घर के पास दो बेसहारा पशुओं ने आपस में भिड़ते हुए उसको अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह जख्मी हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उसकी एक आंख पर गहरी चोट लगी है इसके अलावा उसके दोनों पैरों, हाथों और शरीर के कई भागों पर गहरी चोटें लगी हैं।

उधर, प्रशासन द्वारा सरकार के दिशा निर्देश पर मंडी में बस अड्डा के पास नंदीशाला स्थापित की गई है। इस नंदीशाला में नंदीशाला कमेटी के प्रयासों से काफी संख्या में आवारा पशुओं को फाटक बंद भी किया गया है, लेकिन इसके बावजूद काफी संख्या में आवारा पशु नजर आते हैं जो पहले की तरह हादसों का कारण बन रहे हैं। इस संबंध में पालिका सचिव ऋषिकेश चौधरी ने कहा कि पालिका द्वारा मंडी में घूम रहे बेसहारा पशुओं को फाटक बंद करने की कार्रवाई जारी है जो पशु घूम रहे हैं उनको भी शीघ्र पकड़ कर फाटक बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed