फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एडीसी की अनुशंसा पर ब्लॉक कोर्डिनेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का केस दर्ज

एडीसी की अनुशंसा पर ब्लॉक कोर्डिनेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का केस दर्ज

Fri, 22 Feb 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
एडीसी की अनुशंसा पर ब्लॉक कोर्डिनेटर  के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का केस दर्ज
एडीसी की अनुशंसा पर ब्लॉक कोआर्डिनेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। तत्कालीन अतिरिक्त उपायुक्त की अनुशंसा पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीडीपीओ ऑफिस की ब्लॉक कोआर्डिनेटर जसप्रीत कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। इस मामले की जांच डीएसपी आर्यन चौधरी करेंगे।
जानकारी के अनुसार गांव कोटली निवासी कैलाश रानी ने जनवरी माह में एक शिकायत अतिरिक्त उपायुक्त को दी थी। सूत्रों के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले जिला कैथल में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में कई गांवों से महिलाएं बीडीपीओ ऑफिस की ब्लॉक कोआर्डिनेटर जसप्रीत कौर के नेतृत्व में कैथल गई थी। आरोप है कि इस दौरान जसप्रीत कौर ने प्रत्येक महिला से 500-500 रुपये वसूल किए जबकि कार्यक्रम में जाने-आने का सारा खर्च सरकारी था। ऐसे में आरोपी अधिकारी ने महिलाओं से 500-500 लेकर करीब छह हजार रुपये एकत्रित किए। शिकायत के आधार पर तत्कालीन अतिरिक्त उपायुक्त ने इस मामले में पुलिस को एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच करने की अनुशंसा की।
विज्ञापन

कोट्स

कैलाश रानी की शिकायत पर आरोपी ब्लॉक कोर्डिनेटर जसप्रीत कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन चौधरी, डीएसपी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed