{"_id":"5b6604904f1c1bb37b8b6454","slug":"61533412496-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना निवासी राकेश से लेकर आया था अर्शदीप 40 हजार रुपए के नकली नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना निवासी राकेश से लेकर आया था अर्शदीप 40 हजार रुपए के नकली नोट
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जम्मू कश्मीर के नंबर प्लेट लगी गाड़ी से शुक्रवार की सांय को शहर के परशुराम चौक पर तलाशी के दौरान मिले 37 हजार के नकली नोटों के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह, उसकी पत्नी गगनदीप कौर निवासियान गांव संधुकलां जिला बरनाला (पंजाब)व अर्शदीप पुत्र हरनेक सिंह निवासी टहलवां कंला जिला बरनाला (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने शाम को गाड़ी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं पूछताछ के बाद पुलिस ने लुधियाना निवासी राकेश के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।
पंजाब के जिले बरनाला का टहलवां कंला निवासी अर्शदीप कुछ समय पूर्व लुधियाना की एक निजी कंपनी में काम करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात कंपनी में ही काम करने वाले लुधियाना निवासी राकेश के साथ हुई। राकेश ने उसे नकली नोटों के बारे में बताया। कुछ समय में धनवान बनने के लालच में अर्शदीप उसकी बातों में आ गया और 40 हजार रुपए के 2-2 हजार व 500-500 के नोट लेकर अपने गांव आ गया। यहां उसने अपने मामा के लड़के प्रदीप से इस संबंध में बातचीत की और उसे भी जल्द अमीर बनने का लालच दिया। दोनों की प्लानिंग ये थी कि दो-दो, चार-चार हजार की खरीददारी कर नकली नोट चला देंगे। अर्शदीप अपने मामा के लड़के प्रदीप व उसकी पत्नी व बच्चे को लेकर जम्मू कश्मीर का नंबर लिखी कार से सिरसा पहुंचे। यहां बाजार में उन्होंने एक दो हजार का नकली नोट बच्चे का खिलौना लेकर चला दिया। इसके बाद वे एक और दुकान पर पहुंचे। यहां सामान लेने के बाद जैसे ही अर्शदीप पैसे देने लगा तो दुकानदार को कुछ शक हुआ। पूछने पर युवक आनन-फानन में गाड़ी में सवार होकर भागने लगे। दुकानदार ने शक होने पर तुरंत 100 नंबर पर फोन कर सूचित किया। सूचना मिलने के बाद कंट्रोल रूम से बीटी चलाई गई। परशुराम चौक पर पुलिस द्वारा नियुक्त की गई दुर्गा शक्ति फोर्स की गाड़ी नंबर 2 के कर्मचारियों ने नाकाबंदी कर गाड़ी को रुकवा लिया। सूचना पाकर सीआईए व सिटी थाना की टीम मौके पर पहुंची और कार सवार लोगों से बात की। कार सवार लोगों द्वारा कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस तीनों को गाड़ी सहित सिटी थाने ले गई। यहां पूछताछ करने पर उन्होंने पूरी कहानी बता दी। तीनों के कब्जे से पुलिस ने करीब 37 हजार के नकली नोट बरामद किए।
-सब इंस्पेक्टर सूरजभान को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि परशुराम चौक के पास जेके नंबर लगी नकली नोट चलाने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर महिला पुलिस बल दुर्गा शक्ति के सहयोग से उन्हें काबू किया है। जम्मू कश्मीर के नंबर प्लेट लगी गाड़ी में सवार तीन लोगों, जिनमें एक महिला व दो युवक हैं को काबू किया है। काबू किए गए लोगों से पुलिस ने 37 हजार के नकली नोट भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपी पंजाब के बरनाला के रहने वाले हैं। कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
-विनोद काजला, सिटी थाना प्रभारी।