{"_id":"5aea13d14f1c1b5d098b7b39","slug":"61525289937-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने भिड़े बस व कैंटर, चालकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आमने-सामने भिड़े बस व कैंटर, चालकों की मौत
Updated Thu, 03 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली।
गांव शेरगढ़ के समीप बुधवार अल सुबह बस व कैंटर भिड़ गए। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई जबकि बस में सवार दो महिलाओं समेत कई यात्री घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को भाई घनईया जी सेवा सोसायटी और सरकारी एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल यात्रियों को छुट्टी दे दी गई और गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया। हादसे में कैंटर चालक सुभाष चंद्र पुत्र काशी राम निवासी गांव ढाबी खुर्द जिला फतेहाबाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि बस चालक जय सिंह पुत्र नंद सिंह निवासी शाम नगर जयपुर को सिरसा रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी हवा सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार भवानी ट्रैवल्स जयपुर कंपनी की एक बस मंगलवार रात करीब आठ बजे जयपुर से बठिंडा के लिए रवाना हुई थी। बुधवार अलसुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव शेरगढ़ के समीप सामने आ रहे कैंटर से बस की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस व कैंटर के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों वाहनों के चालक क्षतिग्रस्त हिस्सों में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अतिरिक्त बस में सवार यात्री दविंद्र सिंह, उसकी बेटी शीश कौर निवासी गांव सुखचैन, मुन्ना देवी, उसका पति गणेश व बेटा सुभाष निवासी श्री गंगानगर तथा हरि सिंह निवासी गांव माधोपुर को चोटें आई। भिड़ंत के तेज धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने बस व ट्रक में फंसे दोनों चालकों को आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और डबवाली के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। उपचार के दौरान कैंटर चालक सुभाष ने की मौत हो गई, जबकि बस चालक जय सिंह की बठिंडा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थाना प्रभारी हवा सिंह का कहना है कि मृतकों के परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।