फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कूड़ा फैंकने से रोका तो तलवार से हमला कर काटी नाक

कूड़ा फैंकने से रोका तो तलवार से हमला कर काटी नाक

Thu, 27 Sep 2018 10:01 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा फैंकने से रोका तो  तलवार से हमला कर काटी नाक
कूड़ा फेंकने से रोका तो तलवार से हमला कर काटी नाक
विज्ञापन

डबवाली। मीना बाजार में कूड़ा फेंकने से रोकने पर एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर तलवार से हमला कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने घायल को डबवाली के नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया।

अस्पताल में उपचाराधीन मुनीष जैन पुत्र विजय कुमार जैन (जैन गौटा हाऊस) ने बताया कि कुछ लोग मीना बाजार के सामने रेलवे स्टेशन की जगह में कूड़ा डाल दिया करते थे जिसे सभी दुकानदारों को परेशानी होती थी। कुछ दुकानदारों ने मिलकर उक्त जगह को साफ करवाकर अपने वाहन यहां खड़ा करने लग गए । बुधवार को उक्त जगह पर बाजार में स्थित एक दुकानदार ने कूड़ा फेंक दिया। घायल मुनीष का कहना है कि उसके पिता विजय कुमार जैन ने उक्त दुकानदार को रोका तो वह उसके पिता से झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान उक्त दुकानदार तलवार ले आया। मुनीष बीच बचाव करने आया तो दुकानदार ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार से किए हमले में मुनीष की नाक पर गहरी चोट आई है। मीना बाजार के दुकानदारों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed