फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ब्लेकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन गिरफ्तार

ब्लेकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ब्लेकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन गिरफ्तार
ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

सिरसा। जिला की डिंग थाना पुलिस व सीआईए सिरसा पुलिस ने एक ब्लेकमेंलिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरपण उर्फ अर्पण निवासी संगतकला पंजाब, लखवीर सिंह व गुरमीत सिंह निवासियान हजरावां कलां जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को डिंग पुलिस ने सिरसा अदालत में पेश किया, जहां से महिला अर्पण को न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है। जबकि दोनों युवकों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद निवासी दीक्षांत पुत्र दलीप सिंह की वाट्सएप्प पर कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम अर्पण निवासी संगतकला पंजाब बताया। उक्त महिला ने दीक्षांत को कॉल कर अपने प्रेम जाल में फांस लिया और बीती 8 अगस्त 2018 को उसे फतेहाबाद के बतरा अस्पताल के पास बुला लिया। दीक्षांत गाड़ी लेकर आया। लड़की उसके साथ गाड़ी में बैठ गई। कुछ समय उसे इधर उधर घुमाती रही और फिर सिरसा जाने की बात कही। फतेहाबाद से सिरसा जाते हुए रास्ते में डिंग रोड क्षेत्र में एक ढाबे पर गाड़ी रुकवाकर महिला ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया। जैसे ही गाड़ी ढाबे पर रूकी, तो स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों ने दीक्षांत का जबरन अपहरण कर लिया और दीक्षांत के साथ मारपीट कर उसे पंजाब की साइड ले गए। उन्होंने लड़की अर्पण व दीक्षांत की अश्लील वीडियो बना ली और एक करोड़ रुपये की मांग की। दीक्षांत को यह भी धमकी दी गई कि अगर उसने यह राशि नहीं दी, तो उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होगा। दस लाख रुपये में सौदा कर दीक्षांत को छोड़ते हुए चेतावनी दी कि दस लाख की राशि तैयार रखें, उससे मंगवा ली जाएगी। शुक्रवार को जैसे ही उक्त आरोपियों ने दीक्षांत को फोन कर फतेहाबाद की सोमा सिटी में पैसे के साथ बुलाया। दीक्षांत ने इसकी सूचना डिंग थाना पुलिस को दी। डिंग थाना पुलिस व सीआईए सिरसा पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर महिला सहित तीन लोगों को मौके से काबू कर लिया। इस संबंध में फतेहाबाद निवासी दीक्षांत के पिता दलीप की शिकायत पर डिंग थाना में आरोपियों के खिलाफ अपहरण, ब्लैकमेल कर फिरौती मांगने तथा ठगी करने व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed