{"_id":"5af7548b4f1c1be4408b4d27","slug":"51526158475-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Sun, 13 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से चल रहा था मनमुटाव
महिला ने फांसी लगाकर दी जान
सिरसा। गांव मल्लेकां में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को सिविल अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय बिमला पत्नी धर्मपाल कई दिनों से परेशान थी। बताया जाता है कि गत दिवस पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। इसलिए अधिक तनाव में आकर बिमला ने कमरे में खुद को फांसी लगा ली। घटना के समय पति घर पर नहीं था। शाम को जब वह लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटके हुए पाया। इसके बाद घटना की सूचना मल्लेकां चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। जांच अधिकारी राजबीर का कहना है कि मृतका के पति धर्मपाल का बयान दर्ज करके इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्यवाही की है। अभी तक बिमला की आत्महत्या करने का ठोस कारण सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद असल कारणों का पता चलेगा। शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है।