फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   झगड़े के दौरान महिला को कार से कुचलकर मारने की कोशिश

झगड़े के दौरान महिला को कार से कुचलकर मारने की कोशिश

Sat, 09 Feb 2019 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
झगड़े के दौरान महिला को कार से कुचलकर मारने की कोशिश
झगड़े में महिला को कार से कुचलकर मारने की कोशिश
विज्ञापन

डबवाली। गांव मसीता में वीरवार शाम दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने एक महिला के ऊपर कार चढ़ा दी। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायल महिला के पुत्र निर्मल सिह की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव मसीता निवासी निर्मल सिंह मजदूरी करता है। वीरवार शाम करीब सात बजे निर्मल सिंह की मां मनजीत कौर घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली जगीर कौर उससे गाली गलौच करने लगी। जगीर कौर का साथ देने पड़ोस में रहने वाली नसीब कौर भी आ गई। इसके बाद मनजीत व जगीर कौर में झगड़ा हो गया। जगीर व नसीब कौर मनजीत कौर से मारपीट करने लगी। इस दौरान नसीब कौर के पुत्र जगसीर ने अपनी कार स्टार्ट की और मनजीत कौर के ऊपर चढ़ा दी। कार की टक्कर से मनजीत कौर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। जगसीर ने दोबारा से मनजीत कौर पर कार चढ़ा दी और उसके दोनों पैर कुचल दिए। शोर मचने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर जगसीर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल मनजीत कौर को अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

कोट्स
निर्मल सिंह की शिकायत पर आरोपी जगसीर, जगीर कौर व नसीब कौर के खिलाफ जान से मारने की कोशिश व मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसका जगसीर के साथ कई दिनों पहले मामूली बात पर झगड़ा हो गया था। मामले की जांच शुरू हो चुकी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत सिंह,जांच अधिकारी, डबवाली सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed