फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हिसारिया बाजार में दिन दहाड़े नंगी तलवारें, रॉड व डंडों से लैस युवकों ने की गुंडागर्दी, सड़क पर खड़े वाहनों में की फोड़फोड़

हिसारिया बाजार में दिन दहाड़े नंगी तलवारें, रॉड व डंडों से लैस युवकों ने की गुंडागर्दी, सड़क पर खड़े वाहनों में की फोड़फोड़

Mon, 01 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
हिसारिया बाजार में दिन दहाड़े नंगी तलवारें, रॉड व डंडों से लैस युवकों ने की गुंडागर्दी, सड़क पर खड़े वाहनों में की फोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। शहर के हिसारिया बाजार में रविवार दोपहर को 15 से 20 हथियार बंद बदमाशों ने जमकर दहशत फैलाई। बदमाश युवक हाथों में तलवारें, डंडे और रॉड लिए हुए थे। कारण बस इतना था कि दुकानदार राजेश गोयल ने रात को एक युवक को उसकी दुकान के सामने पेशाब करने से मना कर दिया था। उसी का सबक सिखाने के लिए बदमाशों ने बाजार में दहशत फैलाई।
हुआ यह कि, शनिवार रात करीब नौ बजे एक युवक राजेश गोयल की दुकान के आगे पेशाब करने लगा। राजेश गोयल ने उसे रोका तो युवक गाली-गलौच व हाथापाई पर उतारू हो गया। इसके बाद साथ लगते ढाबे पर उत्पाती युवकों ने तोड़फोड़ की। ढाबे वालों ने बड़ी मुश्किल से युवकों को बाहर निकाला। रात को ही पुलिस को सूचना भी दी गई। सूचना देने के बावजूद पुलिस देरी से आई और तब तक युवक भाग गए। इसके बाद दुकानदारों ने सिटी थाने में जाकर शिकायत दी। दुकान के आगे पेशाब करने से रोकने और पुलिस को शिकायत दिए जाने के बाद ही युवक दोपहर के समय बाजार में आए। राजेश गोयल का कहना है कि पुलिस ने शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाई। रविवार दोपहर उक्त युवक अपने साथियों को लेकर बाजार में आ गया। गोयल का कहना है कि ये युवक पहले उनकी निर्माणाधीन दुकान में घुसे और बिजली मीटर तोड़ दिया। इसके बाद दुकान के बाहर खड़ी कार को उसकी समझकर युवकों ने तोड़फोड़ की। अगर पुलिस ने रात को शिकायत पर कार्रवाई की होती तो उक्त युवक की इतनी हिम्मत नहीं होती की सरेआम बाजार में घुसकर अपने साथियों के साथ मिलकर गुंडागर्दी करे।
विज्ञापन


डर के मारे दुकानों में घुसीं महिलाएं
रविवार दोपहर हुई इस घटना के बाद बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। अचानक हुई घटना से हर कोई घबरा गया। बाजार में आईं महिलाएं डर के मारे दुकानों में घुस गई। दुकानदारों ने भी डर के मारे अपनी दुकानें बंद कर लीं। बदमाशों ने बाजार में खड़े अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के पहुंचने में देरी करने पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों को तोड़ा
बदमाशों ने दुकानों के शटर पर डंडे, तलवारें व रॉड मारनी शुरू कर दी और सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे। युवकों ने दुकानदार राजेश गोयल की दुकान के सामने खड़ी कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस कार को तोड़ा गया वह सी ब्लॉक निवासी हर्षदीप की थी। हर्षदीप बाजार में खरीदारी करने आया था। हर्षदीप ने बताया कि युवकों की संख्या ज्यादा थी इसलिए उन्हें रोकने की हिम्मत किसी की नहीं हुई।

प्रदर्शन कर रहे युवकों को लिया हिरासत में
काफी देर बाद जब सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची तो गुस्साए लोगों ने सीआईए के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर सीआईए टीम ने प्रदर्शन कर रहे लोगों में से ही तीन-चार युवकों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया। इससे दुकानदारों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया। उन्होंने सीआईए की गाड़ी को घेर लिया तथा युवकों को छोड़ने की मांग करने लगे। दुकानदारों का विरोध बढ़ता देख सीआईए टीम ने युवकों को छोड़ दिया, मगर लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। सीआईए प्रभारी ने सफाई देते हुए कहा कि ये युवक पुलिस को देखकर भाग रहे थे, इसलिए इनको पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ लिया।

डीएसपी रविंद्र पहुंचे मौके पर
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा व अन्य दुकानदारों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी। मामला ज्यादा बिगड़ता देख डीएसपी रविंद्र सिंवर मौके पर पहुंचे और गुस्साए दुकानदारों को तोड़फोड़ करने वाले युवकों को दो घंटे में अंदर गिरफ्त मेें लेने का आश्वासन दिया। इस पर दुकानदार शांत हुए।


बाजार में तोड़फोड़ करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में हथियारों से लैस युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ में शामिल युवकों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि रात तक आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। अगर पुलिस रात तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो सोमवार को सारे बाजार बंद रहेंगे।

- हीरा लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल।

तोड़फोड़ करने वाले युवकों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। पुलिस की टीमें थेहड़ मोहल्ले व रानियां गेट पर छापामारी कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ युवकों की पहचान पुलिस ने की है। सिटी थाने में इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। अगर कोई दुकानदार सीआईए पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत देता है तो उसकी जांच कर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- रविंद्र सिंवर, डीएसपी, हेड क्वार्टर।

पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को देर शाम हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
सुरजीत सहारन, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed