{"_id":"5b674e974f1c1ba13e8b549b","slug":"41533496983-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर फसल नष्ट करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर फसल नष्ट करने का आरोप, केस दर्ज
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। क्षेत्र के गांव मत्तुवाला निवासी एक व्यक्ति ने गांव बाहिया के कुछ लोगों पर जबरन उसकी हिस्से पर ली गई जमीन में बिजाई की गई फसल को नष्ट करने व मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मत्तुवाला निवासी आदराम ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने बताया कि उसके खेत के साथ लगती जमीन मामकौरी पुत्री किशना राम निवासी गांव मत्तूवाला से सन 1991 से छठे हिस्से पर लेकर काश्त करता आ रहा है। इस बार उसने जमीन पर ग्वार की फसल बिजाई की हुई थी। 30 जुलाई को गांव बाहिया निवासी ओमप्रकाश, नरेश कुमार, राम प्रताप, राकेश, जीतराम, जीवना राम, सीता राम व कुछ अन्य व्यक्तियों ने मिलकर पहले उसकी ग्वार की बिजाई की गई दो एकड़ फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। 4 अगस्त को जब वह अपने खेतों में काम रहा था। एक आल्टो गाड़ी व बाइक वहां आकर रुकी। जिसमें से दर्जनों महिला व पुरूष उतरकर उसके पास पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। उक्त लोगों ने मारपीट करने के साथ-साथ आगे से इस जमीन की काश्त न करने को लेकर धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सिरसा। चाचा के घर जाने की बात कहकर निकली युवती घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की पता न चलने पर युवती के पिता ने चोपटा थाने में पुलिस को शिकायत देकर युवती को बरामद करने की गुहार लगाई है।
मामला क्षेत्र के गांव नाथूसूरी चोपटा से जुड़ा है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि 27 जुलाई की साये को उसकी बड़ी लड़की अपने चाचा के घर जाने की बात कहकर गई थी। जब रात्रि तक वह घर नहीं लौटी तो उसने उसकी तलाश शुरू की। चाचा के घर पर भी फोन कर पता किया तो वहां पता चला वह नहीं आई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला की वह नहराना निवासी एक महिला के घर गई थी। यहां से भी वह सायं को ही निकल गई। लेकिन उसके बाद से अब तक उसका कोई सुराग नहीं है। पुलिस ने युवती के पिता के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।