फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   लिफ्ट देकर राहगीर से लूटपाट करके चलती कार से फेंका

लिफ्ट देकर राहगीर से लूटपाट करके चलती कार से फेंका

Wed, 21 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देकर राहगीर से लूटपाट करके चलती कार से फेंका
लिफ्ट देकर राहगीर से लूटपाट करके चलती कार से फेंका
विज्ञापन

कार सवार तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, बरासरी जाने के लिए मांगी थी लिफ्ट
लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, पुलिस ने अज्ञात युवकों पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
कार सवार तीन युवकों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर उसके साथ लूटपाट करके उसे कार से नीचे फेंक दिया। ये घटना रूपावास रोड की है। घायल को राहगीरों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। चोपटा थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।

गांव नेजियांखेड़ा निवासी हनुमान रविवार शाम चोपटा बस अड्डे पर खड़ा था। शाम करीब सवा सात बजे एक सफेद रंग की कार रोड आई और उसके पास आकर रुकी। हनुमान का कहना है कि कार मेें तीन युवक सवार थे, उसने उनसे कहा कि ‘कहां जाओगे, उन्होंने जवाब दिया कि आपको कहां जाना है? हनुमान ने युवकों से कहा कि उसे गांव बरासरी जाना है, युवकों ने कहा आओ कार में बैठ जाओ, तुम्हें बरासरी छोड़ देंगे। रूपावास रोड पर अचानक युवकों ने कार रोक दी। उसने युवकों से कारण पूछा तो वे बोले अभी बताते हुए तुझे। इसके बाद युवकों ने हनुमान को पीटना शुरू कर दिया और उसकी जेब से साढ़े तीन हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। युवकों ने कार तेज गति से चलाकर उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया। राहगीरों ने उसे सड़क किनारे घायल हालत में नीचे गिरा देखा तो उसकी सहायता करते हुए उन्होंने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर चोपटा थाना पुलिस सोमवार को अस्पताल पहुंची और हनुमान का बयान लिया। हनुमान ने पुलिस को बताया कि तीनों युवकों की उम्र 20 से 25 वर्ष थी। जांच अधिकारी रविंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने हनुमान के बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed