{"_id":"5bad484f867a557f220fa105","slug":"31538082895-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को पांच साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को पांच साल कैद
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास करने वाले युवक को पांच साल कैद
सिरसा। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के दोषी युवक को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार की अदालत ने पांच साल कैद व 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। जुर्माना राशि में से 20 हजार रुपये पीड़ित को दिए जाएंगे।
मामले के अनुसार 25 अक्टूबर 2017 को शहर के शहर क्षेत्र में एक युवक तीन वर्षीय मासूम बच्ची को बहलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के घरवालों की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी रणधीर निवासी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। करीब 11 माह तक चले इस मामले का वीरवार को निपटारा करते हुए अदालत ने आरोपी रणधीर को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुना दी।