फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रेहडी संचालकों का आरोप ट्रेफिक पुलिस के कर्मचारी ने रेहडी वाले की पिटाई की, जिससे टांग पर फ्रेक्चर हो गया, देर शाम थाने में दोनो

रेहडी संचालकों का आरोप ट्रेफिक पुलिस के कर्मचारी ने रेहडी वाले की पिटाई की, जिससे टांग पर फ्रेक्चर हो गया, देर शाम थाने में दोनो

Tue, 14 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रेहडी संचालकों का आरोप ट्रेफिक पुलिस के कर्मचारी ने रेहडी वाले की पिटाई की, जिससे टांग पर फ्रेक्चर हो गया, देर शाम थाने में दोनो
पुलिस पिटाई से नाराज रेहड़ी वालों ने जनता भवन रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन

सिरसा। सोमवार शाम को जनता भवन के रोड पर रेहड़ी संचालकों ने जाम लगा दिया। रेहड़ी संचालकों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की और डंडे से पिटाई की। जिससे कि राजू सब्जी वाले की टांग में फैक्चर हो गया। करीब एक घंटा जाम लगा रहा। घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल एसएचओ मौके पर पहुंचे। लेकिन रेहड़ी वालों ने जाम नहीं खोला। करीब सवा सात बजे जाम खुला। घायल रेहड़ी वाले को जनता भवन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं देर शाम थाने में समझौता हो गया।
शहर के रोडी गेट और जनता भवन रोड पर रेहड़ी संचालक शाम को रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचते हैं। इस रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस प्रशासन ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया हुआ है। सोमवार शाम को ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी इन्हें हटाने के लिए गई। रेहड़ी संचालकों का आरोप है कि जिप्सी से उतरकर पुलिस कर्मचारी ने आते ही डंडे मारने शुरू कर दिए। जिससे कि राजू की टांग पर फैक्चर हो गया। इसके विरोध में रेहड़ी वालों ने जनता भवन अस्पताल के सामने रेहड़ियां खड़ी करके जाम लगा दिया। जाम करीब सवा 6 बजे लगाया गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ। करीब सवा सात बजे तक जाम लगा रहा। एसएचओ सिटी रघुबीर सिंह ने जाम खुलवाया। उन्होंने रेहड़ी वालों से कहा कि वे शिकायत दें कार्रवाई की जाएगी। वहीं जाम लगने के कारण रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। लोग दूसरे बाजारों से होकर अपने गंतव्य स्थानों के लिए निकले। घटनाक्रम के दौरान कांग्रेसी नेता होशियारी लाल शर्मा, भूपेश मेहता रेहड़ी संचालकों के समर्थन में आए। देर शाम तक दोनों पक्षों को थाने में समझौते के लिए बुलाया गया। जिसमें रेहड़ी संचालकों ने माना कि वे रोड पर रेहड़ियां नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन


कोट्स
ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी को देखकर रोड़ी बाजार में जाम लगाने वाले रेहड़ी संचालक भागे। किसी भी पुलिस वाले ने किसी भी रेहड़ी संचालक को डंडा नहीं मारा। रेहड़ी संचालकों के आरोप झूठे हैं। दबाव बनाने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें शाम के वक्त वहां से हटवाया न जाए। रोड पर रेहड़ी लगाने के कारण शाम को अक्सर जाम की स्थिति बनती है। शाम को थाने में रेहड़ी संचालकों ने रोड पर रेहड़ी न लगाने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल सोढी, थाना प्रभारी ट्रैफिक पुलिस सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed