{"_id":"5b6602db4f1c1b9d3e8b52d5","slug":"31533412059-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज व कमीशन देने का लालच देकर की 3.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्याज व कमीशन देने का लालच देकर की 3.
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद। पुलिस ने रानियां निवासी किरोड़ीमल पुत्र नंदलाल की शिकायत पर करनाल के समाना स्थित एक निजी फूड्स फर्म के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। किरोड़ीमल ने फर्म पर तीन करोड़ 84 लाख 66 हजार 963 रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।
किरोड़ीमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई ने ऐलनाबाद अनाज मंडी में दुकान नंबर 59 के ऊपर मैसर्स आशीष इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म बना रखी है। इस फर्म का तमाम कामकाज वह संभालता है। निजी फूड्स कंपनी उनकी फर्म से सीजन के दौरान धान की खरीद की जाती है। वर्ष 2012-13 से दोनों के बीच लेनदेन चल रहा है। शिकायत में बताया गया कि कंपनी द्वारा धान के सीजन में अपना परचेजर यहां भेजा जाता था और उनकी फर्म द्वारा मंडी से धान की खरीद की जाती थी। इस खरीदी गई धान का 31 मार्च को फर्म द्वारा हिसाब कर दिया जाता था। खरीदी गई धान पर उन्हें कुछ कमीशन भी दिया जाता था। शिकायत ने बताया कि वर्ष 2014 में भी निजी कंपनी द्वारा धान खरीदा गया और उसने ऐलनाबाद में ही स्टोर करवाया गया। कंपनी की ओर से स्टोर किए गए धान की एवज में हर प्रकार के नफा नुकसान वहन करने की बात कही गई। उन्होंने कंपनी के लिए मंडी से 49732 क्विंटल धान खरीदा और उसे विभिन्न गोदाम में रखवाया। कंपनी द्वारा 31 मार्च 2015 को फाइनल भुगतान नहीं किया गया। इसके साथ ही कंपनी द्वारा 10-10 लाख के 30 अग्रिम तिथि के चेक दिए गए थे, जिन्हें बैंक में लगाने पर सात चैक की ही 70 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। फर्म की ओर से भुगतान रोकने की नीयत से एक्सिस बैंक में खाता ही बंद करवा दिया। जब भुगतान बारे पंचायत हुई तब फर्म के निदेशकों ने नए चेक जारी करने का आश्वासन दिया और पुराने चैक वापस ले लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने मंडी से 17 करोड़ 12 लाख 11 हजार 333 रुपये का माल उठाया था। इस राशि के भुगतान के लिए कंपनी द्वारा एक करोड़ 63 लाख 96 हजार 920 रुपये कीमत की धान समाना भेज दी गई और शेष 13 करोड़ 27 लाख 44 हजार 370 रुपये की धान मार्केट में बेच दी। इस प्रकार तीन करोड़ 84 लाख 66 हजार 963 रुपये कंपनी की ओर बकाया है। लेकिन कंपनी द्वारा इसकी अदायगी नहीं की जा रही। इस शिकायत के आधार पर ऐलनाबाद पुलिस ने कंपनी के निदेशक सिद्धार्थ , निदेशक केवल कृष्ण, निदेशक सुनंदा, निदेशक एमएम कपूर, निदेशक प्रणव, निदेशक गुरचरणदास, मैनेजर राजीव ओबराय, मैनेजर अमरीश सहगल, हैड मैनेजर ध्यान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्म के संचालक किरोड़ीमल पुत्र नंदलाल ने शक्ति भोग फूड्स फर्म के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-वीरेंद्र गिल, थाना प्रभारी ऐलनाबाद।