{"_id":"5b2012574f1c1b53268b59e9","slug":"31528828503-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी को पड़ा दिल का दौरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी को पड़ा दिल का दौरा
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ें
ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी को पड़ा दिल का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। उड़ीसा के राज्यपाल के सिरसा दौरे के दौरान मंगलवार की सुबह रेस्ट हाउस में ड्यूटी दे रही महिला पुलिस कर्मी को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। आसपास के कर्मचारियों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से महिला कर्मचारी को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार महिला थाने में तैनात एएसआई दर्शना की ड्यूटी उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल के सिरसा दौरे के दौरान मंगलवार को रेस्ट हाउस में थी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक ड्यूटी के दौरान दर्शना को दिल का दौरा पड़ गया। महिला कर्मी की हालत खतरे से बाहर है।
खेतों के रास्ते पर मृत मिला व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। क्षेत्र के गांव भंबूर में खेतों के रास्ते पर नहर के किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। आसपास के लोगों ने व्यक्ति को पड़ा देखकर परिजनों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पहचान के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। परिजनों द्वारा किसी आशंका के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव भंबूर निवासी करीब 50 वर्षीय सोहन सिंह, जोकि मजदूरी करता था। सोमवार की सांय करीब चार बजे वह गांव के पास लगती भंबूर माइनर के किनारे खेतों में गया था। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि सोहन सिंह की बॉडी नहर के किनारे खेतों के रास्ते पर पड़ी है। परिजनों द्वारा किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा रेफर कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।