{"_id":"5ab174e34f1c1b21578b5b76","slug":"31521579235-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा का गबन : बीडीपीओ की शिकायत पर रोजगार सहायक व मैट पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनरेगा का गबन : बीडीपीओ की शिकायत पर रोजगार सहायक व मैट पर मामला दर्ज
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
बीडीपीओ बडागुढ़ा ने रोजगार सहायक व मैट सहित दो लोगों के खिलाफ रोड़ी थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। दोनों आरोपियों पर गबन का आरोप था और वे जांच में दोषी पाए गए थे।
झोरड़रोही निवासी रोजगार सहायक लखवीर सिंह व मैट लक्ष्मण सिंह के खिलाफ एक युवक सोनू सिंह ने सीएम विंडो पर शिकायत देते हुए मनरेगा में गबन करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में जब जांच हुई तो दोनों पर आरोप सही पाए गए।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2012-13 में आरोपियों द्वारा मनरेगा में करीब सवा लाख रुपये का गबन किए जाना सामने आया है। आरोपियों पर आरोप सिद्ध होने के बाद बीडीपीओ ने उन्हें गबन राशि के तीन बार रिकवरी नोटिस भेजे गए लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इस पर बीडीपीओ ने रोजगार सहायक व मैट दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। एएसआई इंद्रसैन ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बीडीपीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे मनरेगा अधिकारी हर्षबाला ने बताया कि इस मामले में उनसे पहले के मनरेगा अधिकारी व बीडीपीओ ने जांच की थी। दोनों आरोपियों पर गबन सिद्ध होने के बाद उन्हें रिकवरी नोटिस भिजवाए गए थे लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
--------------
आंगनबाड़ी केंद्र से राशन चोरी
ओढां। गांव ओढां में चोर आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर सामान पर हाथ साफ कर गए। पुलिस को दी शिकायत में केंद्र के इंचार्ज किरण कौर ने बताया कि बीते दिनों कर्मचारियों की हड़ताल के चलते वह सेंटर पर नहीं थी। जब वह आंगनबाड़ी केंद्र पर आई तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था। इंचार्ज किरण कौर के मुताबिक चोर आंगनबाड़ी केंद्र से सरसों व सोयाबीन का तेल तथा 20 किलो गेंहू चोरी कर ले गए। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।