{"_id":"5a3421534f1c1b7a548c3484","slug":"31513365843-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक परेशानी के चलते विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक परेशानी के चलते विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डबवाली। गांव मोड़ी में एक विवाहिता ने शुक्रवार को मानसिक परेशानी के चलते गांव मौजगढ़ के पास नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों और पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव मोेड़ी निवासी अक्की पत्नी राजाराम मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। वह पिछले तीन-चार दिन से घर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह किसी ने परिजनों को सूचना दी की एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और इस बारे पुलिस को भी सूचित किया। समाचार लिखे जाने तक विवाहिता की तलाश जारी थी। बताया जा रहा है कि उक्त महिला सुबह लगभग 11 बजे के करीब नहर के किनारे पहुंची और किनारे पर अपने पति का मोबाइल नंबर लिखकर नहर में कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने उक्त मोबाइल नंबर पर फोन किया तो महिला के परिजन मौके पर पहुंचे।
मानसिक परेशानी के चलते विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग
खाल तोड़ने के मामले में जिलेदार द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप
कष्ट निवारण समिति की बैठक में रखा जाएगा मामला
सिरसा।रानियां तहसील के गांव जोधपुरिया निवासी कालूराम ने सीएम विंडो में शिकायत देकर गांव के ही तीन लोगों पर पक्का खाल तोड़कर उस पर सड़क बनाने तथा इसकी जांच में दोषी पाए जाने पर भी जिलेदार द्वारा केवल एक ही दोषी पर कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। प्रशासन ने उनकी शिकायत को कष्ट निवारण समिति की बैठक में डाल दिया है। कालूराम ने बताया कि आरोपियों ने नौ फीट तक चौड़ाई में पक्के खाल को तोड़कर सड़क बनाकर उस पर कब्जा करना चाहते हैं। जब इसकी शिकायत उन्होंने विभाग में की तो जांच में आरोप सही पाए गए। विभागीय अधिकारियों ने जिलेदार रामकरण को कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन जिलेदार केवल एक आरोपी राजपाल पर ही कार्रवाई कर रहा है, जबकि सरपंच राजाराम व पप्पू पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने तीनों आरोपियों के साथ-साथ जिलेदार पर भी कार्रवाई की मांग की है।