{"_id":"5a3421514f1c1b6a118b80ed","slug":"31513365841-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक परेशानी के चलते महिला ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक परेशानी के चलते महिला ने लगाया फंदा
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
गांव कमाल में एक महिला ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कुछ देर बाद परिजनों को घटना के बारे में पता चला, जिस पर परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव कमाल निवासी करीब वीरपाल कौर (30) पत्नी सुखमंदर सिंह, जोकि पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। महिला के पति ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 11 बजे वह ट्रैक्टर लेकर मंडी चला गया। घर में कुछ मेहमान आए हुए थे। उसकी पत्नी ने पहले मेहमानों को चाय पिलाई और उसके बाद अंदर चली गई। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों को कुछ शक हुआ, जिसपर वे अंदर पहुंचे तो उसकी पत्नी पंखे से लटक रही थी। इस पर परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतका के दो जुड़वां बच्चे एक लड़का और एक लड़की है।