{"_id":"5978ec9c4f1c1be4498b4724","slug":"31501097116-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल संचालक ने रसोई में छुपा रखा था नशीली दवाइयों का जखीरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल संचालक ने रसोई में छुपा रखा था नशीली दवाइयों का जखीरा
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल संचालक ने रसोई में छुपा रखा था नशे की दवाइयों का जखीरा
एक लाख 55 हजार 280 गोलियां बरामद
- झोरड़रोही और अलीकां में देर रात तक चलती रही कार्रवाई
- मेडिकल संचालकों और झोलाछापों में मचा रहा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में मेडिकल संचालक नशे की दवाइयां बेचकर किस कदर अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। इसका एक उदाहरण रोड़ी थाना क्षेत्र में देखा गया। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी करते हुए खाली पड़े मकान से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं। विभाग ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर मेडिकल स्टोर सील कर दिया है। बरामद दवाओं की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।
जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप गहलान को सूचना मिली थी कि रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव अलीकां और झोरड़रोही में दो मेडिकल संचालक जीवन रक्षक दवाइयाें की आड़ में नशीली दवाइयों की बिक्री कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। सूचना के आधार पर जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप गहलान ने डॉ. सांकेत कुमार, एनके आहुजा, पीएचसी रोड़ी से डॉ. गिरीश अत्री और रोड़ी पुलिस को साथ लेकर झोरड़रोही और अलीकां में दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस विभागीय कार्रवाई के बाद क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों तथा झोलाछापों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। अधिकतर मेडिकल स्टोरों के शटर डाउन हो गए तो वहीं झोलाछाप भी भूमिगत हो गए।
मिला दवाओं का जखीरा
विभाग की टीम ने सबसे पहले गांव झोरड़रोही में ढिल्लो मेडिकल हाल पर छापेमारी की लेकिन मेडिकल संचालक को इसकी समय रहते भनक लगने के बाद वह अपना मोबाइल बंद कर गायब हो गया। इसके बाद टीम ने उसकी ढाणी में जाकर जांच पड़ताल की तो तूड़ी में छुपाकर रखी ट्रामाडोल की 340 गोलियां बरामद र्हुइं। अधिकारियों ने मेडिकल संचालक निर्मल सिंह के पिता बलवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, दूसरी कार्रवाई अलीकां में एके मेडिकोज पर की गई। ड्रग अधिकारियों ने काफी समय तक वहां रहकर मेडिकल स्टोर की छानबीन की तो काउंटर में एक गुप्त जगह में छुपाकर रखी 280 गोलियां ट्रामाडोल और छत पर छुपाकर रखी 24 हजार गोलियां बरामद की। इसके अलावा टीम ने खाली पड़े मकान की रसोई में से एक लाख 25 हजार 300 गोलियां ट्रामाडोल और 13 डिब्बों में एल्प्राजोलम आदि बरामद की है। उक्त 13 डिब्बोें में 5700 गोलियां बरामद हुई है। टीम ने झोरड़रोही और अलीकां के दोनों मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया। टीम ने मेडिकल संचालक अशोक कुमार को काबू कर उसके खिलाफ रोड़ी थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
लंबे समय से चल रहा था गोरखधंधा
सूत्रों की माने तो विभाग को पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि मेडिकल संचालक अशोक कुमार पिछले लंबे समय से मेडिकल दवाओं की आड़ में नशीली दवाइयाें की बिक्री बड़े पैमाने पर कर रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी आरोपी को रंगेे हाथों पकड़ने के लिए उस पर लगातार नजर बनाए हुए थे। इस कार्रवाई को ड्रग अधिकारियों ने मंगलवार देर रात्रि तक अंजाम दिया। टीम ने आरोपी के खाली पड़े घर के किचन से भारी मात्रा में ट्रामाडोल की गोलियों के डिब्बे बरामद किए हैं, जिनमें एक लाख 55 हजार 280 गोलियां पाई गई हैं। मेडिकल की आड़ में नशे की दवाइयों का जखीरा बरामद होने के बाद उपस्थित लोग भी हैरत में पड़ गए। इस विभागीय कार्रवाई की लोगों ने सराहना की। रोड़ी पुलिस ने ड्रग अधिकारी की शिकायत पर आरोपी मेडिकल संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दोनों मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया है
विभाग को सूचना मिली थी कि उक्त मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवाइयों क ी बिक्री की जाती है, जिसके आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है। टीम ने झोरड़रोही और अलीकां में दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। अलीकां में आरोपी के मेडिकल, गोदाम एवं घर से एक लाख 55 हजार 280 गोलियां ट्रामाडॉल और एल्प्राजोलम बरामद की हैं। इसके अलावा झोरड़रोही के मेडिकल स्टोर से 340 ट्रामाडॉल बरामद की है। दोनों मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया है। बरामद दवाओं की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। विभाग की उक्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
-संदीप गहलान, जिला ड्रग कंट्रोलर अधिकारी।
आरोपी एक दिन के रिमांड पर
पुलिस ने ड्रग अधिकारी की शिकायत पर आरोपी मेडिकल संचालक अलीकां निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
-शिव नारायण शर्मा, एसएचओ रोड़ी।