फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पिता ने शराब पीने से रोका तो पुत्र ने सिर में लाठी मारकर की हत्या

पिता ने शराब पीने से रोका तो पुत्र ने सिर में लाठी मारकर की हत्या

Tue, 11 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पिता ने शराब पीने से रोका तो पुत्र ने सिर में लाठी मारकर की हत्या
पिता ने शराब पीने से रोका तो पुत्र ने सिर में लाठी मारकर की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र पर केस दर्ज करके किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शराब पीने से लगातार टोकने पर पुत्र ने पिता के सिर में लाठी मारकर उसकी हत्या कर दी। उक्त घटना जिले के गांव थेहड़ी बाबा सावन सिंह की है। डिंग थाना पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करके हत्यारोपी पुत्र के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थेहड़ी बाबा सावन सिंह निवासी सुखविंद्र सिंह हररोज शराब पीकर परिवार वालों से झगड़ा करने लगा। पत्नी से विवाद होने पर वह भी घर से चली गई। सुखविंद्र सिंह को उसका वृद्ध पिता बलकार सिंह शराब पीने से टोकने लगा। 6 जुलाई को बलकार सिंह ने सुखविंद्र से कहा कि शराब तेरा घर बर्बाद करके छोड़ेगी। इस बात से सुखविंद्र को गुस्सा आ गया और उसने शराब के नशे में पिता बलकार सिंह पर लाठी से हमला कर दिया। सिर पर लाठी लगने से बलकार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत नाजुक होते देख डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। बलकार सिंह को होश आने पर पुलिस ने उसका बयान दर्ज करके सुखविंद्र सिंह के खिलाफ हमला करने का केस दर्ज किया। 9 जुलाई को उपचाराधीन बलकार सिंह की मौत हो गई। डिंग थाना इंचार्ज जंगीर सिंह का कहना है कि आरोपी सुखविंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बलकार सिंह अपने पुत्र सुखविंद्र को शराब पीने से रोकने लगा था और इस कारण सुखविंद्र ने अपने पिता की हत्या कर दी। मंगलवार को हत्यारोपी अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed