{"_id":"5c99377cbdec22141c6e6857","slug":"21553545084-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने की ढाबे पर तोड़फोड़, 2 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने की ढाबे पर तोड़फोड़, 2 घायल
विज्ञापन
ढाबे पर तोड़फोड़, गल्ले से रुपये निकाल लगाई आग
ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ पर सालमखेड़ा नहर पुल पर स्थित एक ढाबे पर बीती रविवार रात्रि कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी और ढाबा मालिक सहित 2 लोगों को घायल कर दिया। घायलों को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां से एक व्यक्ति को सिरसा रैफर कर दिया गया है। घायल के मुताबिक हमलावर पिस्तौल से लैस थे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
ढाबा संचालक मलकीत सिंह के अनुसार रविवार रात्रि वह ढाबा बंद करने की तैयारी कर रहा था कि कार सवार 5-6 युवक आए। उन्होंने उसे खाना देने की बात कहकर ढाबा न बंद करने के लिए कहा। उसने कहा कि वह ढाबा बंद कर रहा है। मलकीत सिंह का आरोप है कि उक्त लोग उसे गालियां देते हुए साथ लगते दूसरे ढाबे पर चले गए। कुछ समय बाद उक्त लोग कुछ अन्य लोगों को साथ लेकर पुन: उसके ढाबे पर आ धमके और आते ही उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस घटना में ढाबा मालिक मलकीत सिंह व उसका भतीजा रवि घायल हो गया। मलकीत सिंह का आरोप है कि उक्त लोगों ने मारपीट व तोड़फोड़ करते हुए गल्ले में रखी 50 हजार रुपये की नकदी निकालकर ढाबे को आग के हवाले कर दिया। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घायल मलकीत सिंह के मुताबिक हमलावरों में दो के पास पिस्तौल थी। मलकीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एक युवक को जानता है जो गांव सालमखेड़ा के पूर्व सरपंच का लड़का है। मलकीत सिंह के मुताबिक इस आगजनी व तोड़फोड़ से उसे काफी नुकसान हुआ है। उसने आरोपियों से अपनी जान का खतरा भी बताया है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में मलकीत सिंह के ब्यान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।