फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गणांव नीमला के सरकारी स्कूल से कंप्यूटर, एलसीडी, कीबोर्ड, यूपीएस चोरी

गणांव नीमला के सरकारी स्कूल से कंप्यूटर, एलसीडी, कीबोर्ड, यूपीएस चोरी

Tue, 12 Mar 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
गणांव नीमला के सरकारी स्कूल से कंप्यूटर, एलसीडी, कीबोर्ड, यूपीएस चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऐलनाबाद। गांव नीमला के राजकीय मिडल स्कूल में शनिवार रात्रि चोरी हो गई। चोरों ने स्कूल की कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर पूरा कंप्यूटर सैट, जिसमें एलसीडी, की बोर्ड, यूपीएस आदि पर हाथ साफ कर लिया। वहीं लैब में लगे एजुसेट व प्रिंटर सुरक्षित हैं। स्कूल अध्यापक मांगेराम ने पुलिस को शिकायत दी है।

अध्यापक मांगे राम ने बताया कि वे लोग शनिवार स्कूल में ताला लगाकर गए थे। रविवार को सफाई कर्मचारी स्कूल में सफाई करने के लिए आया तो उसने कंप्यूटर लैब का ताला टूटा हुआ देखा। जिसके बाद उसने इसकी सूचना उन्हें दी। मौके पर जाकर देखा तो लैब से सामान गायब था। वहीं दूसरा सामान सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि स्कूल में किसी प्रकार के सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं है। वहीं स्कूल में चौकीदार का पद भी एक वर्ष से खाली है। एक वर्ष पहले चौकीदार की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद स्कूल की ओर से चौकीदार रखने के लिए विभाग को पत्र लिखा था। जिसके जवाब में विभाग ने चौकीदार रखने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed