फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   राजकुमार सैनी की जनसभा में जिला उपाध्यक्ष पर लगाए ठगी के आरोप, उपाध्यक्ष ने कहा मुझे बदनाम करने की साजिश क

राजकुमार सैनी की जनसभा में जिला उपाध्यक्ष पर लगाए ठगी के आरोप, उपाध्यक्ष ने कहा मुझे बदनाम करने की साजिश क

Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
राजकुमार सैनी की जनसभा में जिला उपाध्यक्ष पर लगाए ठगी के आरोप, उपाध्यक्ष ने कहा मुझे बदनाम करने की साजिश क

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद। 2 सितंबर की पानीपत रैली का न्योता देने आए कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी की ऐलनाबाद जनसभा में हंगामा हो गया। सांसद जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने सैनी के लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिला उपाध्यक्ष पर 25 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया । सांसद सैनी ने उनसे शिकायत पत्र लेकर उन्हें माइक में बोलते-बोलते आश्वासन दिया कि पानीपत आ जाओ, आपके साथ हुई बेईमानी का हिसाब करवा दूंगा। मौके पर खड़े सुरक्षा कर्मियों ने हंगामा करने वाले लोगों को पीछे हटाया। हालांकि आरोप लगाने वाले भूरा राम बार बार पूछने पर यह नहीं बता सके कि जिला उपाध्यक्ष ने उनसे 25 लाख रुपये किस एवज में लिए है। वहीं जिला उपाध्यक्ष संतलाल छपोला ने इसे बेबुनियाद बताते किसी द्वारा साजिश करवाने का आरोप लगाया है।
शनिवार बाद दोपहर करीब 1 बजे ऐलनाबाद में सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी का स्थानीय लोगों ने पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अभी वह जनसभा को संबोधित कर ही रहे थे कि पीछे से आधा दर्जन लोग उनके पास आकर हंगामा करने लगे। हंगामा करने वालों में भूरा राम, उसके दो बेटे, पत्नी व कुछ परिवार के अन्य सदस्य थे । जो कि वार्ड नंबर 15 के रहने वाले हैं। उन्होंने लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिला उपाध्यक्ष संतलाल छपोला को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। उन्होंने करीब 25 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। मंच पर बोल रहे सैनी ने उनसे शिकायत पत्र लिया वह उन्हें शांत रहने का अनुरोध करने लगे। करीब 5 मिनट तक उन लोगों ने हंगामा जारी रखा। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें जनसभा से पीछे किया। हंगामा करने वाले लोगों ने सांसद सैनी को टिकट न देने की बात भी कही। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि जनता से पूछकर ही टिकट दी जाएगी। उधर सांसद माइक में ही उन्हें आश्वासन देते रहे, आप शांत हो जाओ। आप सभी पानीपत की रैली में बढ़ चढ़कर पहुंचों, हर तरह कि बेईमानी का हिसाब करवा दूंगा । जनसभा के बाद उन लोगों ने गाड़ी में भी सांसद सैनी से बातचीत की, उन्होंने आरोप लगाया कि एक तो हमारे 25 लाख रुपये नहीं लौटा रहा, ऊपर से दो झूठे मुकदमे भी दर्ज करवा रखे हैं । स्थानीय पुलिस में दी गई शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही ।
विज्ञापन


इनका अमित वालिया से लेन देन: संत लाल छापोला
यह आरोप बेबुनियाद हैं। इनका अमित वालिया नाम के शख्स के साथ कोई लेन देन है। उस मामले में दो बार मेरे घर पंचायत हुई थी। यह लोग मुझे कह रहे हैं कि आप पैसे दिलवाओ। इनके पास कोई लिखित भी नहीं है। ऐसे में मैं कहां से पैसे दिलवा दूं। यह लोग दो बार पुलिस में भी मेरे नाम से शिकायत भी कर चुके हैं। पता नहीं कौन मेरे खिलाफ साजिश के तहत यह सब कुछ करवा रहा है। यह केवल मुझे बदनाम करने की कोशिश है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतलाल छापोला, जिला उपाध्यक्ष लोकतंत्र सुरक्षा मंच।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed