फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डाक घर के पास युवती से सरेआम छेड़छाड़, केस दर्ज

डाक घर के पास युवती से सरेआम छेड़छाड़, केस दर्ज

Sat, 16 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
डाक घर के पास युवती से सरेआम छेड़छाड़, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
स्थानीय डाकखाने के नजदीक कंगनपुर रोड निवासी एक युवती से तीन युवकों ने सरेराह छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने किसी तरह परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने आकर युवती को साथ लेकर थाने में शिकायत दी।
पुलिस को दी शिकायत में कंगनपुर रोड निवासी युवती ने बताया कि पांच दिसंबर की शाम को वह डाकखाने के निकट पैदल आ रही थी। इसी दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी लवप्रीत सिंह व दो अन्य युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसके विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाया तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। युवती ने धमकी के डर से इस बारे किसी को नहीं बताया, लेकिन जब बात से ज्यादा बढ़ गई तो परेशान होकर युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसपर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और एक शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-------------------
घर में घुसकर महिला और युवती से छेड़छाड़
सिरसा। अलग-अलग स्थानों पर घर में घुसकर एक महिला व युवती से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में प्रेम नगर निवासी युवती ने बताया कि वीरवार को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान चत्तरगढ़पट्टी निवासी विजय उर्फ हैप्पी उनके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसके शोर मचाने पर वह धमकी देकर मौके से भाग गया। इसके बाद उसने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसपर परिजनों ने उसे साथ लेकर थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव रामगढ़ निवासी महिला के पति ने बताया कि गत दिवस परिवार के सदस्य खेत में गए हुए थे और घर में उसकी पत्नी अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही इंद्राज उसके घर में बुरी नियत से घुस आया और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों मामलों मेें शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


युवती से सरेआम छेड़छाड़, विरोध किया तो दी जान से मारने की धमकी
तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed