फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डेरा हिंसा: आगजनी मामले के दो और आरोपी काबू

डेरा हिंसा: आगजनी मामले के दो और आरोपी काबू

Tue, 14 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
डेरा हिंसा: आगजनी मामले के दो और आरोपी काबू
सिरसा। साध्वी यौन शोषण मामले में 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद सिरसा में हुई आगजनी की घटनाओं में संलिप्त दो और आरोपियों को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जतिन निवासी प्रीत सागर कॉलोनी और गुरपाल सिंह निवासी गली नंबर एक कल्याण नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट ने साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया था। इसके बाद पूरे प्रदेश में उपद्रवियों द्वारा हिंसा की गई, जिसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था। सिरसा में भी उपद्रवियों ने मिल्क प्लांट और गांव बेगू में स्थित बिजली घर में आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों घटनाओं के बाद बेगू रोड और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर को कब्जे में लिया था। पहचान के आधार पर पुलिस धीरे-धीरे आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। दोनों बिजली घर में आग लगाने के मामले में दोषी थे। इससे पूर्व भी सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed