{"_id":"596bb58d4f1c1b47408b475f","slug":"21500231053-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद करने आया और एटीएम कार्ड बदलकर निकाले खाते से निकाले 27 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद करने आया और एटीएम कार्ड बदलकर निकाले खाते से निकाले 27 हजार
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले खाते से निकाले 27 हजार
हिसार रोड स्थित एसबीआई एटीएम की घटना, पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस
सिरसा। हिसार रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकलवाने आई महिला का एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक ने उसके खाते से 27 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ढाणी रामपुरा निवासी आशीष कंबोज की मां रानी देवी का एसबीआई में अकाउंट है। रविवार को दोपहर 12 बजे आशीष अपनी मां को लेकर हिसार रोड स्थित एसबीआई एटीएम में आया। आशीष का कहना है कि जब वह एटीएम से रुपया निकलवाने लगा तो एक युवक एटीएम कक्ष में आया। उक्त युवक ने कहने लगा कि अगर पैसे नहीं निकल रहे तो वह उनकी मदद कर सकता है। आशीष की माता ने एटीएम कार्ड युवक को थमा दिया। युवक ने दो बार में दस हजार व एक बार में तीन हजार रुपये निकालकर उन्हें दे दिए। युवक ने आशीष से कहा कि पैसे गिन लो, मां-बेटा रुपये गिनने में लग गए और उक्त युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर उन्हेें थमा दिया। कुछ देर बाद रानी देवी के मोबाइल पर एसएमएस आया कि खाते से 27 हजार रुपये निकाले गए हैं। आशीष ने मां से एटीएम कार्ड मांगा तो एटीएम कार्ड दूसरा निकला। एटीएम कार्ड किसी बकतावर सिंह नाम के व्यक्ति का था। इसके बाद आशीष ने पुलिस थाने में जाकर अपनी शिकायत दी। आशीष ने पुलिस को बताया है कि वह युवक को पहचान सकता है। जांच अधिकारी मनींद्र सिंह का कहना है कि अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है।