{"_id":"5c6f1343bdec2273ed39c41f","slug":"201550783299-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम तस्कर अनवर मियां को अदालत ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफीम तस्कर अनवर मियां को अदालत ने भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफीम तस्कर के आरोपी अनवर मियां को भेजा जेल
सिरसा। नारकोटिक कंट्रोल ब्यरो चंडीगढ़ की टीम द्वारा पांच किलो 750 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किए तस्कर अनवर मियां को वीरवार दोपहर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने 18 फरवरी को उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि के दौरान नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने उससे कड़ी पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क में शामिल लोगों का पता लगाया।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के सहायक निदेशक मोहिंदर जीत सिंह को पिछले शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि सिरसा में रहने वाला एक व्यक्ति बड़े पैमाने पर अफीम की तस्करी करता है। उक्त व्यक्ति झारखंड से अफीम मंगवाता है। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने गुप्तचर से अफीम की सिरसा में डिलीवरी देने वाले शख्स का पता लगा लिया। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन ट्रेस की जाने लगी। रविवार सुबह नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम सिरसा पहुंची। मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम सिरसा के गांव ओढां पहुंची और बस मेें सवार एक व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया। उसके पास से टीम को एक बैग मिला, बैग की तलाशी ली तो उसमें से पांच किलो 750 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान अनवर मियां निवासी सोनपुरवा जिला पलामू झारखंड के रूप में हुई।