फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गांव पोहड़का के निकट चालक को अगवा कर धान के गट्टों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली छीनी

गांव पोहड़का के निकट चालक को अगवा कर धान के गट्टों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली छीनी

Thu, 29 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
गांव पोहड़का के निकट चालक को अगवा कर धान के गट्टों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली छीनी
चालक को अगवा कर धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली छीनी
विज्ञापन

सिरसा। कार और बाइक सवार युवकों ने ऐलनाबाद अनाज मंडी से धान से लेकर आ रहे चालक को अगवा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छीन ली और फरार हो गए। कार सवार लोगों ने चालक के हाथ-पांव बांधकर उसे गांव रिसालियाखेड़ा के निकट फेंक दिया। चालक ने किसी तरह घटना की जानकारी ट्रैक्टर के मालिक को दी। सूचना मिलने पर मालिक मौके पर पहुंचा और उसने पुलिस को घटना से अवगत करवाया।
पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 13 निवासी अभिषेक ने बताया कि वह अनाज मंडी में फसल खरीदने बेचने का काम करता है। स्टॉक ज्यादा होने के कारण वे माल सिरसा को अलग-अलग फर्मों को बेच देते हैं। रात्रि को वार्ड नंबर 15 निवासी उसका चालक अंसार खान धान की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर ऐलनाबाद से सिरसा आ रहा था। इस दौरान रात करीब साढ़े दस बजे गांव पोहड़का के निकट दो व्यक्ति बाइक लेकर रोड किनारे खड़े थे। दोनों ने उसे ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया। उसने बोरियां गिरने की आशंका के चलते ट्रेक्टर रोक लिया। नीचे उतरकर जब वह बोरियां देखने लगा तो इसी दौरान एक कार आकर रूकी। कार में से दो लोग उतरे और उसका मुंह बंद कर उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद बाइक सवार लोग ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गए। कार सवार लोगों ने गाड़ी में उसके रस्सी से उसके हाथ-पांव बांधे और उसे गांव रिसालिखेड़ा के पास फेंककर फरार हो गए। उसने किसी तरह रोड पर गुजर रहे वाहन को रूकवाकर हाथ-पांव खुलवाए और अपने मालिक को सूचित किया। सूचना मिलने पर मालिक व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। ताकि लुटेरों का कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन

कोट्स:
-रात्रि को चालक से ट्रैक्टर-ट्राली छीनने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए जा रहे हैं। जल्द लुुटेरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र गिल, थाना प्रभारी ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed