फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सूचना के आधार पर एसडीएम ने पकड़ा 30 हजार लीटर रिफाइंड तेल, फेक्ट्री की सील

सूचना के आधार पर एसडीएम ने पकड़ा 30 हजार लीटर रिफाइंड तेल, फेक्ट्री की सील

Sat, 17 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
सूचना के आधार पर एसडीएम ने पकड़ा 30 हजार लीटर रिफाइंड तेल, फेक्ट्री की सील
30 हजार लीटर रिफाइंड तेल पकड़ा, फैक्टरी सील
विज्ञापन

सिरसा। शहर के बेगू रोड पर स्थित एक फैक्टरी में एसडीएम ने गुप्ता सूचना के आधार पर शुक्रवार की सांय को छापामारी की। इस दौरान उनके साथ ईओ नगर परिषद विरेंद्र सिंह, बीडीपीओ रवि व खाद्य आपूर्ति विभाग से एएफएसओ धर्मपाल मौजूद थे। टीम के सदस्यों ने फैक्ट्री से 30 हजार लीटर रिफाइंड तेल बरामद किया है। तेल के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि तेल नकली है या असली। एसडीएम ने फैक्टरी का संचालन कर रहे दो मालिकों से पूछताछ के बाद फैक्टरी को आगामी आदेशों तक सील करवा दिया है। मामले के अनुसार एसडीएम सिरसा राहुल हुड्डा को शुक्रवार की सांय सूचना मिली थी कि बेगू रोड पर स्थित एक फैक्टरी में मिलावटी रिफाइंड तेल बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसडीएम ने ईओ नगर परिषद विरेंद्र सहारण, बीडीपीओ सिरसा रवि कुमार व खाद्य आपूर्ति विभाग के एएफएसओ धर्मपाल पर आधारित एक टीम तैयार की। टीम सदस्यों ने पहले बोगस ग्राहक बनाकर फैक्टरी में भेजा। बोगस ग्राहक बनाकर भेजे गए व्यक्ति ने अंदर जाकर पूरा सिस्टम देखा और बाहर आकर टीम को सूचित कर दिया। सूचना पुख्ता होने पर एसडीएम टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों मालिकों को बुलाया। खाद्य आपूर्ति विभाग से पहुंचे धर्मपाल ने एसडीएम के निर्देश पर तेल के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैकरी के सामान व पेंट में इस्तेमाल किया जाता था तेल:
एसडीएम द्वारा पूछताछ में फैक्टरी के संचालकों ने बताया कि बेकरी के सामान जैसे बिस्कुट, भुजिया व अन्य सामग्री में इस तेल का इस्तेमाल किया जाता था। इसके साथ खिड़की दरवाजों व घरों में किए जाने वाले पेंट में भी इस तेल का इस्तेमाल किया जाता था। बेकरी के सामान में इस्तेमाल कर लोगों के स्वास्थ्य से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा था।
विज्ञापन

कोट्स:
-एसडीएम के निर्देश पर वे टीम में साथ गए थे। भवन का नक्शा भी पास नहीं था। इमारत डेंजर जोन में है। नोटिस जारी कर दिया है। फायर की एनओसी भी नहीं ली हुई थी। फायर ब्रांच ने भी कार्रवाई के लिए लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विरेंद्र सहारण, ईओ नगर परिषद सिरसा।
कोट्स:
-सूचना के आधार पर फैक्ट्री में छापेमारी की गई थी। छापामारी में फैक्ट्री से 30 हजार लीटर तेल बरामद किया गया है। सैंपल भरवाकर भेजे गए हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा की तेल स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है।
-राहुल हुड्डा, एसडीएम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed