फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू एक दिन के पुलिस रिमांड में

पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू एक दिन के पुलिस रिमांड में

Mon, 01 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू एक दिन के पुलिस रिमांड में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार हुए पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू सहित पांचों आरोपियों को रविवार दोपहर डिंग थाना पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी हरमन सिद्धू का एक दिन के पुलिस रिमांड दिया है जबकि अन्य चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि आरोपी हरमन सिद्धू से रिमांड के दौरान हेरोइन सप्लायर के बारे में पूछा जाएगा। अभी तक की पूछताछ में ये बात सामने आई है कि हेरोइन दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले एक नाइजीरियन से खरीदकर लाई गई थी। पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की एक पंजाबी फिल्म दो दिन पहले ही रिलीज हुई है। बता दें कि सीआईए स्टाफ सिरसा के उप निरीक्षक देशराज के नेतृत्व में शनिवार को एक पुलिस टीम भावदीन टोल प्लाजा पर मौजूद थी। इस दौरान एक होंडा सिटी कार की तलाशी ली तो उसमें से 52.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार में सवार पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed