{"_id":"5b6604a74f1c1bb35d8b7416","slug":"201533412519-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीच बने कट पर मोड़ते वक्त विद्युत ट्रांसफार्मर से टकराई स्कूली बस, हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क के बीच बने कट पर मोड़ते वक्त विद्युत ट्रांसफार्मर से टकराई स्कूली बस, हादसा टला
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। स्कूली विद्यार्थियों को लेकर गांव छोड़ने जा रही हिसार रोड स्थित एक निजी स्कूल की बस शनिवार की दोपहर रोड के बीच में स्थित कट पर मोड़ते वक्त रोड किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से जा टकराई। गनीमत ये रही कि बस के टकराने से फ्यूज उड़ गया और सप्लाई बंद हो गई। वहीं अचानक हुए हादसे से बस में सवार दो छात्राएं बेहोश हो गई। जिन्हें स्कूल की ओर से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 40 से 50 विद्यार्थी सवार थे। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक से पूछताछ की। अभी तक स्कूल व अभिभावकों की ओर से लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार किया है।
मामले के अनुसार हिसार रोड स्थित एक निजी स्कूल की बस का चालक बाद दोपहर छुट्टी होने के बाद विद्यार्थियों को बस में बैठाकर उनके गांवों में छोड़ने के लिए रवाना हो रहा था। विद्यार्थियों को लेकर चालक रोड के बीच में स्थित कट से बस को मोड़ने लगा तो स्पीड के कारण बस अनियंत्रित होकर रोड के दूसरी साइड लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से जा टकराई। बस के धमाके के साथ ट्रांसफार्मर के टकराने से बस में सवार विद्यार्थियों में हाहाकार मच गया। गनीमत ये रही की बस के टकराने से ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया और नीचे की सप्लाई कट गई। जिससे एक बड़ हादसा बच गया। आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर स्कूल स्टाफ, अभिभावक व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बच्चों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान अचानक हुए हादसे को लेकर बस में सवार दो छात्राएं गांव मोरीवाला निवासी खुशबू व गांव कर्मगढ़ निवासी सुखप्रीत दोनों 12वीं कक्षा की छात्राएं हैं, सदमे के कारण बेहोश हो गई। जिन्हें स्कूल स्टाफ व अभिभावकों ने निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां दोनों की हालत सामान्य है।
हो सकता था हादसा:
दोपहर को विद्यार्थियों को लेकर रवाना हुई बस के विद्युत ट्रांसफार्मर से टकराने के कारण अगर ट्रांसफार्मर का फ्यूज न उड़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 40 से 50 विद्यार्थी सवार थे। अगर फ्यूज न उड़ता तो विद्यार्थी करंट की चपेट में आ सकते थे। जिससे कोई जानी नुकसान भी हो सकता था।
विज्ञापन
हमारे पास घटना संबंधी कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो जांच के आधार पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, खैरपुर चौकी प्रभारी सिरसा।