फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बनवाला का डेरा विवाद :

बनवाला का डेरा विवाद :

Tue, 13 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
बनवाला का डेरा विवाद :
बनवाला का डेरा विवाद :
विज्ञापन

साध्वी ने एसपी को दी शिकायत, कहा महंत से जान माल का खतरा
-महंत बोले गांव के कुछ लोग कर रहे हैं बेवजह की राजनीति
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
थाना क्षेत्र के गांव बनवाला में गीता भवन के विवाद में दोनों पक्षों में वाक युद्ध शुरू हो गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर संगीन आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच साध्वी अमरजीत कौर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता को शिकायत देते हुए महंत से खुद को जान माल का खतरा बताया। इसके अलावा भी साध्वी ने महंत पर कई आरोप जड़े हैं। उन्होंने बताया कि वह गीता भवन में पिछले 36 वर्षाें से सेवा कर रही हैं। आरोप है कि महंत रवि प्रकाश ने कुछ समय पहले भी उनक ो थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी देकर उसे गीता भवन छोड़ने की बात कही थी। साध्वी के अनुसार उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि उनके कमरे का ताला तोड़कर अटैची से सामान निकाल लिया गया। साध्वी ने महंत रवि प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब हो कि पुलिस ने चार दिन पूर्व गीता भवन में उत्पन्न हुए विवाद में महंत व उनके 3-4 अनुयायियाें के अलावा दूसरे पक्ष के दो लोगों के खिलाफ दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद किसी अप्रिय घटना के आशंकित गीता भवन में दोनों पक्षों के किसी भी व्यक्ति को आने-जाने की पाबंदी लगाते हुए तालाबंदी कर दी गई है। इस मामले की जांच ओढां और सीआईए पुलिस दोनों कर रही है। उधर, पंचायत ने भी साध्वी का पक्ष लेते हुए महंत पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। सरपंच सुमन कासनिया ने कहा है कि जिस जगह गीता भवन का डेरा बना हुआ है वो करीब सात एकड़ भूमि पंचायती है जिसकी मलकियत पंचायत के नाम है। इस पूरे मामले में गांव की शांति भंग होकर रह गई है। उधर, महंत रवि प्रकाश का कहना है कि उन्हें ग्रामीणों ने गीता भवन की सेवा सौंपी थी और वे पिछले कई वर्षाें से गीता भवन में रह रहे हैं, लेकिन साध्वी और कुछ लोग बेवजह उन पर आरोप लगाकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने साध्वी और अन्य लोगों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि गांव के कुछ लोग बेवजह उन्हें बदनाम करना चाहते हैं। थाना प्रभारी बलवंत जस्सू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच तक किसी को भी गीता भवन में घुसने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed