फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   तीन जनवरी को पंजाब पुलिस ने 450 पेटियों से भरी एक टूरिस्ट बस पकड़ी थी, इसी मामले में गिरफतारी के लिए पहुंची थी टीम

तीन जनवरी को पंजाब पुलिस ने 450 पेटियों से भरी एक टूरिस्ट बस पकड़ी थी, इसी मामले में गिरफतारी के लिए पहुंची थी टीम

Mon, 14 Jan 2019 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
तीन जनवरी को पंजाब पुलिस ने 450 पेटियों से भरी एक टूरिस्ट बस पकड़ी थी, इसी मामले में गिरफतारी के लिए पहुंची थी टीम
पंजाब पुलिस ने रघुआना के पूर्व सरपंच के घर पर मारा छापा
विज्ञापन

ओढां। बठिंडा पुलिस ने गांव रघुआना में शराब तस्करी के मामले में पूर्व सरपंच जगतार सिंह के घर पर छापामारी की, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि कु छ समय पूर्व हरियाणा की सस्ती शराब की तस्करी के कई मामले बठिंडा पुलिस ने मामले दर्ज किए थे। जिसमें शराब की सप्लाई रघुआना क्षेत्र के ठेकों से की गई थी। पंजाब पुलिस के एसआई कुलवंत सिंह की अगुवाई में करीब 2 दर्जन पुलिस जवानों ने पूर्व सरपंच के घर सहित कई जगहों पर छापामारी की।

पुलिस ने बताया कि सीआईए की टीम ने कुछ समय पूर्व नाकाबंदी कर हरियाणा की ठेका देसी शराब की 29 पेटियों सहित 2 युवकों को काबू किया था। वहीं काबू किए गए रघुआना निवासी तरसेम सिंह व हरजिंद्र सिंह सहित रघुआना के पूर्व सरपंच जगतार सिंह, काला सिंह रघुआना, सीपा सिंह व गुरसेवक सिंह निवासी भागीबांदर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व सरपंच जगतार सिंह फरार चल रहा है। एसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने 29 पेटी शराब सहित काबू किए गए युवकों के साथ पूर्व सरपंच जगतार सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जगतार सिंह के गिरफ्तारी वारंट लेकर रघुआना में छापामारी की है। लेकिन जगतार सिंह घर नहीं मिला। बता दें कि 3 जनवरी को भी पंजाब पुलिस ने हरियाणा की देसी शराब की 450 पेटियों से भरी एक टूरिस्ट बस काबू की थी। इस मामले में पुलिस ने बस मालिक विरेंद्र कुमार व पूर्व सरपंच जगतार सिंह सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed