{"_id":"5c0ad464bdec2241682923e7","slug":"191544213604-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के तीन मामलों में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के तीन मामलों में केस दर्ज
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के तीन मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिले में तीन स्थानों पर महिला व नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। महिला थाना पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले मामले में शहर की एक महिला ने बताया कि वे यहां मजदूरी के लिए आए हुए हैं। 1 दिसंबर की सांय को अनाज मंडी के एक यूनियन नेता ने उसकी दोनों नाबालिग बेािटयों के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। डर के मारे दोनों बेटियों ने पहले तो नहीं बताया। वीरवार की सांय को सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने घटना बारे बताया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
दूसरे मामले में डबवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि 20 अक्तूबर को सुबह 8 बजे वह कूड़ा डालने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर तीनों उसे धमकी देकर भाग गए। समाज के डर से उसने परिजनों को घटना बारे नहीं बताया। इसके बाद भी तीनों ने उसके साथ गलत हरकतें करनी नहीं छोड़ी। जिसके बाद उसने वीरवार को तंग आकर परिजनों को घटना बारे बताया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। तीसरे मामले में डिंग मंडी के गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 दिसंबर की दोपहर को वह किसी काम से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। उसने घर आकर परिजनों को घटना बारे बताया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।