फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीबीआई जांच की मांग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री के दरबार पहुंचा पीड़ित दादा

सीबीआई जांच की मांग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री के दरबार पहुंचा पीड़ित दादा

Sun, 14 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई जांच की मांग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री के दरबार पहुंचा पीड़ित दादा
सीबीआई जांच की मांग के लिए केंद्रीय गृहमंत्री के दरबार पहुंचा पीड़ित दादा
विज्ञापन

सिरसा। करीब 8 वर्ष पूर्व अपनी पोती की कथित हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने के बाद बेबस दादा रामकुमार ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के दरबार में गुहार लगाई है। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठाई है। रामकुमार का आरोप है कि सिरसा पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की है।
बता दें कि यह मामला 17 अक्तूबर 2010 में सामने आया था। गांव गंजा रूपाणा निवासी रामकुमार का आरोप है कि संपत्ति के लालच में उसकी पोती सोनू की उसकी मां व मौसी ने अन्य पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से एक षडयंत्र के तहत हत्या कर दी। रामकुमार का कहना है कि इन लोगों ने उसकी पोती की लाश तक भी मुझे नहीं दी। जबकि वह इसको लेकर एसपी तक गुहार लगा चुका था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होव्ंने इस मामले में पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। आलाधिकारियों की चौखट तक ठोकरें खाकर भी उसे अभी तक न्याय नहीं मिला है। आखिरकार उसने केंद्रीय गृहमंत्री की दरबार का रूख किया है। वीरवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के बाद रामकुमारुने बताया कि मंत्री ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग पर सहमति जताते हुए पत्र को हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास भेजा है। रामकुमार ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मामले में उसे व उसकी पोती को न्याय दिलाएंगे।
विज्ञापन
व मुझे भी है जान का खतरा:
न्याय के लिए 8 साल से दर-दर भटक रहे रामकुमार का कहना है कि मामले की पैरवी करने के चलते उसे भी आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। उसका आरोप है कि मामले में संलिप्त लोगों ने उसे घर से बेघर कर दिया है। मजबूरन उसे विधवा बेटी के पास
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रय लेना पड़ रहा है।
इस मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच हिसार कर रही है। इससे पहले चौपटा व सीआईए पुलिस इस मामले की जांच कर चुकी है। रामकुमार ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग मुख्यमंत्री कार्यालय से की थी इसके बाद ये मामला जांच हेतु स्टेट क्राइम ब्रांच हिसार को सौंप दिया गया।
इंस्पेक्टर जय भगवान, थाना प्रभारी चौपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed