{"_id":"5bb274d0867a5570f366ef4a","slug":"191538421968-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, गंभीरावस्था में पुत्र चंडीगढ़ रैफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, गंभीरावस्था में पुत्र चंडीगढ़ रैफर
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित कच्चावास क्षेत्र में दो परिवारों के बीच गेट निकालने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पुत्र को गंभीरावस्था में अग्रोहा रेफर किया गया। अग्रोहा में भी स्थिति गंभीर होने पर पुत्र को चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार वार्ड 18 स्थित कच्चावास निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनका पड़ोसी मनीराम किराए पर गाड़ी चलाता है। पिछले काफी समय से मनीराम के परिवार के लोग उनसे गली में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करते आ रहे हैं। अगस्त में भी उनका झगड़ा हुआ था। पुलिस को शिकायत दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सितंबर में फिर से झगड़ा हुआ। लेकिन इस बार भी पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। रविवार की दोपहर को मनीराम का बेटा, उसकी पत्नी व बेटी जबरदस्ती उनके गेट के सामने अपने घर का गेट बना रहे थे। गेट के कारण उनके घर का रास्ता आधे से ज्यादा बंद हो गया है। जिसके कारण उन्हें आने-जाने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। जब गेट बनाने से रोका तो पहले गाली-गलौच किया। विरोध करने पर मनीराम के परिवार के लोगों ने मिलकर उसके बेटे रिंकू व उस पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर दोनों को छुड़वाया और अस्पताल में पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा पूर्व की घटनाओं में कोई कार्रवाई न करने के रोष स्वरूप परिजनों ने सोमवार को एसपी को भी एक शिकायत पत्र सौंपा। वहीं दूसरी ओर मनीराम व उसका बेटा भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इन लोगों का कहना है कि उन्होंने घर का नया गेट बनाया है। जिसको लेकर उनकी धर्मपाल के साथ कहासुनी हुई थी। बात कहासुनी से होती हुई हाथापाई तक जा पहुंची।