फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   तरकांवाली में भाई पर गोली चलाने वाले भाई के खिलाफ केस दर्ज

तरकांवाली में भाई पर गोली चलाने वाले भाई के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 09 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
तरकांवाली में भाई पर गोली चलाने वाले भाई के खिलाफ केस दर्ज
गोली चलाने वाले भाई के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चोपटा। क्षेत्र के गांव तरकांवाली में 5 सितंबर की सुबह सिंचाई के पानी को लेकर चल रहे झगड़े को लेकर बड़े भाई द्वारा छोटे भाई पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद घायल के ब्यान दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी गोली चलाने वाले भाई की भी तलाश शुरू कर दी है।

गांव तरकांवाली निवासी करीब 37 वर्षीय नंदराम पुत्र रामकुमार ने पुलिस को बताया कि खेतों में सिंचाई के पानी को लेकर उनका झगड़ा चल रहा था। पूर्व में भी कई बार झगड़ा हो चुका था। पंचायतें भी हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। बुधवार 5 सितंबर की सुबह वह खेतों में सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान उसका भाई सुभाष बंदूक लेकर खेत में आ गया और उसे सिंचाई करने से रोका। जब उसने विरोध किया तो उसके भाई ने उसपर बंदूक से फायर कर दिया। गनीमत रही की गोली उसे सीधी नहीं लगी। गोली के कुछ छर्रे उसे लगे। गोली चलने व उसके शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और परिजनों व पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि घायल नंदराम के ब्यानों के आधार पर उसके भाई पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed